धर्मनगरी विदिशा में मंगलवार को राष्ट्र संत आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का होगा पदार्पण एवं सोमवार को आर्यिका विज्ञानमति माताजी का संघ सहित हुआ आगमन

धर्म

धर्मनगरी विदिशा में मंगलवार को राष्ट्र संत आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का होगा पदार्पण एवं सोमवार को आर्यिका विज्ञानमति माताजी का संघ सहित हुआ आगमन
विदिशा –

धर्मनगरी विदिशा में राष्ट्र संत आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज,मुनि श्री बिजयेष सागर जी महाराज, मुनि श्री विश्वहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का विदिशा आगमन 25 अप्रेल मंगलवार को अहमदपुर चौराहे से प्रातः8 बजे हो रहा है,उनकी मंगलअगवानी सकल दि. जैन समाज द्वारा विदिशा नगर में विराजित आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री संकल्प सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सदभाव सागर जी महाराज के सानिध्य में होगी।

 

प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया आचार्य श्री एवं मुनि संघ ओव्हरब्रिज खरीफाटक रोड़ से होते हुये श्रीशांतिनाथ जिनालय स्टेसन जैन मंदिर में विराजमान होंगे तथा धर्म सभा को संबोधित करेंगे। मंदिर से ही होगा।, सोमवार की बेला में सागर पुलिया वंटीनगर चौराहे से आर्यिका विज्ञानमति माताजी ससंघ का नगर आगमन हुआ। पूज्य माताजी ने निर्माणाधीन धर्मनाथ दि. जैन मंदिर का अवलोकन किया। उसके उपरांत अरिहंत विहार दि. जैन मंदिर में आगमन हुआ। जहा उन्होंने धर्म सभा को संबोधित किया। आर्यिका संघ में दस आर्यिका माताजी है,आर्यिका संघ श्री पारसनाथ दि. जैन मंदिर परिसर में विराजमान है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *