तीन दिवसीय महा महोत्सव के साथ मनाई जाएगी महावीर जयंती इस बार की महावीर जयंती बहुत ही ऐतिहासिक होगी

धर्म

तीन दिवसीय महा महोत्सव के साथ मनाई जाएगी महावीर जयंती इस बार की महावीर जयंती बहुत ही ऐतिहासिक होगी

रामगंजमंडी
भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव भक्ति भाव एवं उल्लास के साथ रामगंज मंडी की धरा पर मनाया जाएगा ।

 

इस बार की महावीर जयंती बहुत ही ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम होने जा रही है। यह महोत्सव संपूर्ण विश्व में जैन समाज अत्याधिक हर्षोल्लास से मनाता है।

 

 

 

 

 

इस वर्ष रामगंज मंडी में महावीर जयंती तीन दिवसीय आयोजन के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। तीन दिवसीय आयोजन के क्रम में 1 अप्रैल 2023 को संध्याकालीन बेला में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होगा। जिसके अंतर्गत अनेकों मार्मिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जायेंगे । यह आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में आहूत होगा। इसी क्रम में 2 अप्रैल 2023 की संध्या बेला में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल के द्वारा शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।


3 अप्रैल 2023 कि वह बेला रामगंज मंडी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को लिखने जा रही है जब सकल जैन समाज रामगंजमंडी एक साथ भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकालेगा वह प्रभु महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। इस आयोजन के क्रम में
प्रातः कालीन बेला में प्रभात फेरी तत्पश्चात् श्री जी की भव्य रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी जो बहुत ही ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम होने जा रही है जिसमें सकल जैन समाज रामगंजमंडी एक साथ सम्मिलित दिखाई देगा। एवं उसके बाद समस्त जिनालयो में श्री जी का का अभिषेक होगा। एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

इस बार की महावीर जयंती की एक विशेष बात यह है कि सकल जैन समाज रामगंज मंडी का वात्सल्य भोज एक साथ श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन नसिया जी में होने जा रहा है जिसका पुण्य लाभ स्व. श्री जगदीश प्रसाद स्व. श्रीमती सावित्री देवी , श्री प्रदीप कुमार – श्रीमती रेणु ,श्री प्रतीक श्रीमती शिवांगी जैन पद्मावती पुरवाल पारिवार (आगरा वाले) रेलवे कालोनी रामगंजमंडी को प्राप्त हो रहा है।
आयोजन के अंतिम क्रम में संध्या बेला में रामगंज मंडी के इतिहास में प्रथम बार एक ऐतिहासिक आयोजन श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में होने जा रहा है जिसमें 48 मंडलीय भक्तिमय संगीतमय श्री भक्तामर जी दीप महाराधना की जायेगी। इस
महाराधना में 48 परिवार अपने अपने मंडल पर प्रभु के चरणों मे भक्ति में झूमते हुए ऋद्धि मंत्रों द्वारा दीप समर्पित करेंगे।

इस आयोजन की खास बात यह है कि सबसे मध्य में मुख्य मंडल पर सपरिवार वैभव सहित मुकुट माला धारण करते हुए सौधर्म इंद्र विराजित होते हुए प्रभु चरणों में दीप द्वारा भक्ति करेगा। सचमुच यह ऐतिहासिक क्षण होने जा रहा है, जब इतने सारे परिवार अपने अपने पारिवारिक जनों सहित समस्त विश्व में शांति की कामना करते हुए जाप मंत्र करेंगे। इसके पश्चात
ऋद्धि मंत्रों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात् प्रभु की महाआरती की जायेगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *