जीवन के अंत समय मे देहदान नेत्रदान कर जीवन व ज्योति दे गए राजकुमार पहाड़िया
रामगंजमडी
श्री राजकुमार जैन पहाडिया रामगंजमंडी जो अब दुनिया मे नही है लेकिन व अपना देहदान व नेत्रज्योति प्रदान कर, अन्य को जीवन व अपनी ज्योति देकर महान कार्य कर गए! अपने जीवन में सेवा परोपकार धर्म से जुड़ाव जीवन के अंतिम क्षण तक बना रहा! यह बहुत कम लोग होते है जो जीवन मे रहते हुए सेवा में सक्रिय रहे हो, जीवन के अंत समय में अपनी देह,नेत्र ज्योति देकर मानवता की जीती जागती मिसाल दी है। इन्होने समाज की मिथ्या धारणा से परे रहकर समाज को प्रेरणा दी है। ऐसे व्यक्तित्व सदा याद किए जाते रहेंगे।
शुक्रवार को उनकी अन्तिम इच्छानुसार देहदान व नेत्रदान
4.06.2022 को प्रातः 10 बजे कोटा मेडिकल कॉलेज में होगा। एवम तीये की बैठक दि. 5.06.2022 रविवार को प्रातः 9.30 बजे बल्लभबाड़ी जैन मंदिर कोटा पर रखी गई है । श्री पहाड़िया अपने पीछे भरा भूरा परिवार छोड़कर गए है।
प्रभु से यही कामना है की उन्हें अपने चरणों में स्थान दे। परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस शक्ति संबल प्रदान करे।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
