चांदखेड़ी में आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा।

धर्म

चांदखेड़ी में आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा।
चांदखेडी
चंद्रोदय अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी खानपुर में गुरुवार की प्रातः बेला में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का भव्य जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
गुरूवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर
भगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक का जिसमें काफी उत्साह देखने को मिला।

 

इस बेला में भगवान जिनेंद्र देव की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस भव्य आयोजन में देश के नहीं विदेशों के भी भक्तगण इस आयोजन में सम्मिलित होने पधारे। आयोजन में अभूतपूर्व सैलाब उत्साह नजर आ रहा था। जय जयकारों की गूंज भक्ति में मगन श्रद्धालु नजर आ रहे थे। रथ यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। यह आयोजन 2 दिन तक चला। जिसका समापन गुरुवार को हुआ।

आयोजन में चंद्रोदय तीर्थ कमेटी मौजूद रहे जिसमें अध्यक्ष हुकुम जैन काका, महामंत्री नरेश जैन वेद, कोषाध्यक्ष गोपाल जैन एडवोकेट, मुख्य संयोजक विनोद जैन, महावीर प्रसाद जैन,महेंद्रकुमार कांसल, महोत्सव के मुख्य संयोजक कैलाश भाल, प्रशांत जैन,कागला, योगेश जैन, उमेश भाल, महावीर जैन कालू, ओमप्रकाश जैन, भगवानस्वरूप जैन सहित अन्य श्रद्धालू उपस्थित रहे।

अभूतपूर्व क्षण में कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं, वह विशेष सहयोग देने वाले सभी का सम्मान कमेटी द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने पर महिला मंडल का एवं इसमें सहभागिता देने वालों का सम्मान किया गया।

भविष्य में कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं को भी आगामी कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा हुकुम जैन काका

इस अवसर पर चंद्रोदय तीर्थ कमेटी अध्यक्ष हुकुम जैन काका ने सभी का आभार जताते हुए सहयोग करने हेतु सभी को धन्यवाद दिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल की सराहना की। और कहा कि आगामी भविष्य में कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिभाओं को भी अवसर दिया जाएगा। मंदिर के विकास के विषय में बोलते हुए कहा कि भगवान आदिनाथ के गर्भ ग्रह का कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने अतिथि गृह व यात्री स्थल को आधुनिकरण किया जाएगा।

 

 

 

अभूतपूर्व निकली रथयात्रा
रथ यात्रा में प्राचीन रथ एवं घुड़सवार आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे।, झालरापाटन से आया बैंड भक्तिमय भजनों से वातावरण को धर्ममय बनाए हुए थे। ध्वजाओ को साथ में लिए बेटे बालक शोभा यात्रा को पुलकित कर रहे थे। खानपुरऔर सारोलाकलां के महिला मण्डलों के बैण्ड, बेटी, गाय ओर देश बजाओ का संदेश देती भगवान ऋषभदेव के बाल स्वरूप, भगवान के माता पिता आदि कलश लेकर महिलाएं, डांडिया भक्ति नृत्य रथ यात्रा की भव्यता को शोभायमान कर रही थी।

       
प्रमुख मार्गो से होती हुई आचार्य श्री विद्यासागर महाराज हॉल पहुंची जहां श्रीजी का अभिषेक किया गया इस अवसर पर मारुदेवी मंडल, महिला महा समिति द्वारा आचार्य विद्यासागर जी के जीवन पर नाटिका एवं विजातीय विवाह पर नाटिका की प्रस्तुति दी गई।

इनको मिला लाभ 

     
आदिनाथ भगवानके जन्मकल्याणक दिवस पर गुरूवार को मूलनायक आदिनाथ स्वामी की प्रतिमा का प्रथम महाकलशाभिषेक ओर शांतिधारा करने का लाभ प्रवासी भारतीय न्यूयार्क अमेरिका निवासी कुलदीप जैन, नीरू जैन, एकता,फोनिल जैन ओर सृष्टि जैन परिवार को मिला।
द्वितिय शांतिधारा का लाभ पदमकुमार पदमकुमार,राजेंद्र कुमार मंदिर कमेटी अध्यक्ष हुकुम जैन काका, प्रकाशचंद हरसौरा परिवार कोटा को मिला। तथा तृतीय शांतिधारा का लाभ बच्चुसिंह,अनिलकुमार जैन अनिल राखी वाले अलवर को मिला। वही स्वर्ण कलश का लाभ इंद्रा जैन,विनोद जैन, सुनील जैन सुरलायापरिवार सारोलाकला को तथा रजत कलश का लाभ अशोककुमार चंद्रकला सेठी परिवार
बारां को मिला। इन सभी श्रेष्ठियों का परिवार सहित मंदिर कमेटी की ओर से सत्कार किया गया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *