48दिवसीय श्री भक्तामर महामंडल विधान का समापन विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ

धर्म

48दिवसीय श्री भक्तामर महामंडल विधान का समापन विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ
पंचकूला
गुरुवार की पावन बेला आदिनाथ जयंती के पावन अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पंचकूला में चल रहे 48 दिवसीय श्री भक्तामर महामण्डल विधान का भव्य समापन हुआ।

जानकारी देते हुए पंडित श्री संदीप जैन ने बताया की यह महामंडल विधान पंचकूला दिगंबर जैन मंदिर सहस्त्रफणी पार्श्वनाथ सेक्टर 18में लगातार पिछले 6 वर्षों से बसंत पंचमी से प्रारभ होकर श्री आदिनाथ जन्म कल्याणक तक होता है।

 

 

 

 

समस्त धार्मिक क्रियायें पंचकूला दिगंबर जैन मंदिर में श्री पंडित श्री संदीप जैन द्वारा संपन्न कराई जाती है। समस्त आयोजन प्रबंधक कमेटी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पंचकूला सेक्टर 18 के द्वारा आहूत किया जाता है। इस आयोजन में पंचकुला, मोहाली, चंडीगढ़ का समस्त जैन समाज बहुत ही उत्साह के साथ सम्मिलित होता है। व बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।इस वर्ष हुए 48 दिवसीय महा आयोजन में सर्वाधिक उपस्थिति श्रीमान जंबू कुमार जैन एवं श्रीमती मधु जैन की रही।

गुरुवार की अनुपम बेला में आदिनाथ जयंती के पावन अवसर पर समापन के क्रम में सर्वप्रथम श्री जी का जिनाभिषेक शांतिधारा संपन्न हुई। श्री जी की शांतिधारा करने का पुण्य लाभ श्री इंद्रेश जैन रानी चंडीगढ़, श्रीमान माणकचंद संतोष जैन चांदवाड़ पंचकूला, श्रीमान प्रदीप, प्रतीक सोनी रामगंजमंडी राजस्थान निवासी, श्रीमान जंबूकुमार, डॉक्टर अरिहंत जैन, श्रीमती मधु जैन पंचकूला, नीरज सोनल जैन जीखपुर को मिला।

 

 

इस अनुपम बेला में श्रीजी की शांतिधारा के पश्चात् भव्य संगीतमय नित्यनियम पूजन संपन्न हुए। भव्य आयोजन के क्रम में प्रभु आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। जिसमें भगवान आदिनाथ को पालना झुलाया गया। जिसमे सभी भक्ति नृत्य करते हुए भक्ति में मगन दिखाई दिए। इसके उपरांत भक्तामर महामंडल विधान संपन्न हुआ।सभी ने श्री भक्तामर महामंडल विधान में अर्ध समर्पित किए। विधान के प्रत्येक का काव्य पर दीप भी समर्पित किए गए। महामंडल विधान के पश्चात सवा लाख जाप अनुष्ठान के साथ हवन की क्रियाएं संपन्न की गई। सभी ने शांति पाठ विसर्जन एवं श्री जी को वेदी पर विराजमान किया गया।

 

इस आयोजन में सोधर्म इंद्र, यज्ञ नायक,,कुबेर बनकर गिरीश जैन, शिब्बी जैन,अतुल जैन, संगीता जैन, मनीष जैन, मोनिका जैन ने प्राप्त किया।

आयोजन के अन्त में प्रबंधक कमेटी के
प्रदीप जैन, बिशोरीलाल जैन,आर.के. जैन ने कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तो का धन्यवाद किया। श्री निशांत जैन, आशीष जैन,गिरीश जैन, वमल जैन, इंद्रेश जैन, बीना जैन,जंबू कुमार जैन, एवी जैन का आयोजन के विविध कार्यों में सहयोग के लिये भाव भरा अभिनंदन किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में सभी पधारे हुए श्रद्धालुओं का वात्सल्य भोज का आयोजन भी किया गया। पुण्य लाभ श्री सतनलाल,शशि जैन श्री श्यामलाल सुनीता जैन पंचकूला को प्राप्त हुआ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *