प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक और जैन आगम ग्रंथों के विद्वान डॉक्टर राजमल जैन कोठारी को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने तत्वार्थ सूत्र पर अंग्रेजी में प्रवचन देने हेतु आमंत्रित किया गया
जैन जगत के लिए एक गौरवान्वित करने वाला पल कहा जाएगा जी हा प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक और जैन आगम ग्रंथो के विद्वान डॉक्टर राजमल जैन कोठारी को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के जैन दर्शन विभाग में भगवान श्रेयांसनाथ चेयर फंड के अंतर्गत तत्त्वार्थ सूत्र पर अंग्रेजी में प्रवचन देने हेतु आमंत्रित किया है।
आपको बता दे यह प्रथम अवसर है जब पहली बार किसी आचार्य, पंडित या शास्त्री को नहीं बुलाकर एक वैज्ञानिक को आमंत्रित किया है।
दिसंबर के पहले एक सप्ताह की कार्यशाला में विधार्थी, पीएचडी स्कॉलर्स, प्रोफेसर, विज्ञान आदि भाग लेंगे। डॉक्टर राजमल जैन के पांच प्रवचन होंगे और उन्हें सुनने कई विदेशी स्कॉलर्स भी आयेंगे।
डॉक्टर श्रेणिक शाह से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमड़ी
