हास्य योग समाज रत्न मास्टर नवरत्न मल बडजात्या का निधन

राज्य

हास्य योग समाज रत्न मास्टर नवरत्न मल बडजात्या का निधन
जयपुर – 18 जनवरी – हास्य योग समाज रत्न मास्टर नवरत्न मल बड़जात्या
जो नवरंग जी माडसाब के नाम से प्रसिद्ध थे, का मंगलवार 18 जनवरी को दोपहर 12.25 बजे उनके निवास आचार्यों का रास्ता स्थित मकान नम्बर 753,फूल निवास पर निधन हो गया।
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि मास्टर जी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। दोपहर 3.00 बजे बाद चांदपोल मोक्ष धाम पर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मास्टर जी के निधन से हास्य योग जगत एवं जैन समाज तथा सामाजिक कार्यकर्ता ओं में शोक की लहर छा गई। मास्टर जी पिछले कई सालों से संगीत की शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध होने के साथ धर्म पत्नी श्रीमती सुशीला बडजात्या के साथ हास्य योग के पर्यायवाची बन गये थे।
बडजात्या दम्पति द्वारा
20 मार्च 2005 को हास्य योग क्लब की स्थापना की गई थी, उसके पश्चात इनके द्वारा निरन्तर निस्वार्थ योग प्रशिक्षण अन्य स्थानों पर दिया जाता रहा है।
धीरे धीरे साधको की सख्या बढ़ती गई जो 100 से 500 तक होती गई।
योग शिविर में हास्य कला, आसन, प्रणायाम व ध्यान कराया जाता रहा।
81 वर्ष की आयु होने के बाद भी योगा जगह जगह आयोजित करते रहे है।
इनके द्वारा लम्बी अवधि के लिये कैम्प लगाये जाते रहे है।
वर्ल्ड लाफ्टर डे 2014 के दिन इन्हें हास्यम संस्था द्वारा 11,000/- रुपये की राशि के साथ बेस्ट लाफ्टर अवार्ड 2014 से नवाजा गया था।
राजस्थान जन मंच द्वारा वर्ष 2018 में इन्हें समाज रत्न की उपाधि से नवाजा गया था।
इनके द्वारा समाज के स्वास्थ्य लाभ हेतु बहुत प्रयास किये जाते रहे हैं।
वर्तमान में इनके द्वारा सेंट्रल पार्क गेट नम्बर 4 में योग शिविर का आयोजन किया जाता रहा था।
मास्टर जी आर एस एस तथा भाजपा से काफी लम्बे समय तक जुड़े रहे। जैन समाज की कई संस्थाओं में अपनी सहभागिता निभाकर निस्वार्थ सेवाएं प्रदान करते रहते थे। मास्टर जी ने अपने जीवन में कई संस्थाओं के साथ वार्ड पार्षद, विधानसभा आदि का चुनाव भी लडा था।
मास्टर जी का जन्मदिवस: 22.09.1941 तथा
वैवाहिक दिवस: 10 जुलाई 1967 है। आपके कोई संतान नहीं है।


बहिन के बेटे – बहु संजय गोधा एवं श्रीमती पिंकी गोधा है ।
तीये की बैठक गुरुवार 20 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे भट्टारक जी की नसिया में रखी गई है।
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’, समाजसेवी कमल बाबू जैन, मोहन लाल गंगवाल, संजय काला, राज कुमार बडजात्या सहित कई समाजसेवियों एवं संस्था पदाधिकारियों ने मास्टर जी के निधन पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *