प्रभु आदिश्वर् तुम्हे प्रणाम
जग को सुख आनंद के दाता प्रभु आदिश्वर् तुम्हे प्रणाम
जन्मोत्सव आदिश्वर् प्रभु का सारा जग कर रहा प्रणाम
सर्व जगत के दुख हर्ता ;सुखकर्ता प्रभुवर् तुम्हे प्रणाम
अपार भव दधि शोषण हारे आदि जिनेश्वर तुम्हे प्रणाम
तीन जगत के निर्मल भूषण आदि जिनेश्वर तुम्हे प्रणाम
तीन लोक के परमेश्वर आदि शिव शंकर तुम्हे प्रणाम.
चारों गतियों से मुक्त हो शिव पद पूजित तुम्हे प्रणाम
मेरी ज्ञान वेदी पर पूजित ऋषभ देव जी तुम्हे प्रणाम.
सादर नमोऽस्तु
महावीर प्रसाद जैन
