*चांद खेड़ी जैन महातीर्थ में दो दिवसीय जैन राजनेतिक चेतना मंच का राष्ट्रीय महाअधिवेशन व कार्य समिती बैठक संपन्न*
चांद खेड़ी (झालावाड़)
प्रवक्ता पत्रकार मनोज सोनी ने बताया कि 11/12 मार्च को चांदखेडी झालावाड़ में दो दिवसीय जैन राजनीतिक चेतना मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जी गंगवाल (दिल्ली)की अध्यक्षता में संपन्न हुई अधिवेशन में पूर्व केबिनेट मंत्री भारत शासन प्रदीप जी आदित्य पूर्व केबिनेट मंत्री राजस्थान शासन चंद्रराज जैन सिंधवी तथा प्रदेश अध्यक्ष हुकुम चंद जैन काका सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित हुए ।
बैठक में महती निर्णयों
के साथ ही म प्र की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गई । नवीन पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष काला भोपाल प्रदेश महामंत्री टीके वेद इन्दौर प्रदेश कार्याध्यक्ष हंसमुख गांधी की घोषणा की गई। शेष पदाधिकारियों का मनोनयन स्थानीय स्तर पर किया जायेगा ।


बैठक में मुख्य रूप से यह प्रस्ताव पारित हुआ की जैन जनसंख्या जो पुरे भारतवर्ष मे 3 करोड़ से ज़्यादा है शासकीय गणना अनुसार मात्र 45 लाख बताए है। इसका एक मात्र कारण जैन समाज द्वारा अपने नाम के साथ अपना सर नेम लिखना है इस संबंध में समाज स्तर पर जागरण की आवश्यकता है पूरे भारत वर्ष में जिला स्तर पर कार्य समिति के माध्यम से जनगणना के आंकड़े जुटाना का कार्य प्रारंभ हो चुके है। जैन समाज जो सर्वाधिक शिक्षित व जागरूक समाज है उसका राजनीति में हिस्सा कम है उसे बढ़ाना है

इस हेतु जन जागरण व जागरूकता रैली निकालने की योजना बनाई गई है। दो दिवसीय कार्यक्रम में देश भर से विशिष्ठ जनों ने भाग लिया तथा बड़े बाबा श्री आदिनाथ जी भगवान के पूजा अभिषेक शांतिधारा कर पुण्य अर्जन किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
