अमरकंटक में होने वाला है ठाठ आचार्य श्री की रह गई दूरी 108
पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज सर्वोदय तीर्थ अमरकंटक की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं क्षेत्र पर गुरुदेव के कदम वर्ष 2000 में पढ़े थे तब से यह तीर्थ एक नई ऊंचाइयों को ले रहा है। और एक अनुपम धरोहर बन चुका है।
मिली जानकारी अनुसार
आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज का ससंघ विहार तीर्थक्षेत्र चंद्रगिरी डोंगरगढ (छत्तीसगढ़) से 27 फरवरी से चल है।

सचमुच अपने आप में एक साधना है इतनी उम्र में भी गुरुदेव लगभग 16 दिन में 155 किमी का पद बिहार कर चुका है। अब 108 किलोमीटर पद विहार और शेष है।

पूज्य गुरुदेव की आहारचर्या14 मार्च को आहारचर्या मुनमना गांव में हो रही है। मुनमना से सर्वोदय तीर्थक्षेत्र अमरकंटक 108* किमी शेष है।
2 दिन बाद छत्तीसगढ़ सीमा समाप्त मध्यप्रदेश की सीमा प्रारंभ होगा। संभावना व्यक्त की जा रही है की आचार्य संघ के 21-22 मार्च को पहुंचने की प्रबल संभावना है।
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
