दीक्षा

आरोन की आशा जैन की होगी आर्यिका दीक्षा

धर्म

आरोन की आशा जैन लेगी आर्यिका दीक्षा शुक्रवार को होगी गोद भराई
आरोन
चैतन्य चमत्कारी श्री अरनाथ भगवान की धर्म नगरी आरोन जिसे नगर गौरव मुनि श्री सुव्रत सागर,निस्सीम सागर, आर्यिका श्री करणमति, शरणमति, सुयशमति,उदितमति एवं छुल्लक श्री प्रसम सागर की जन्म स्थली होने का गौरव प्राप्त है। एक और नगर गौरव का नाम उससे जुड़ने जा रहा है।
श्रीमती आशा जैन धर्मपत्नी स्व.श्री सुनील जैन पिपरई निवासी आरोन ने मोक्ष मार्ग के पथ पर चलकर वैराग्य धारण करने का निश्चय किया है। सराकोद्दारक आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज के शिष्य सप्तम पट्टाचार्य 108 श्री ज्ञेय सागर जी से सिहोनिया जिला मुरैना मध्य प्रदेश में दिनांक 3 फरवरी 2022 को आर्यिका दीक्षा लेंगी।
जैन युवा श्रमण सेवा संघ के सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षार्थी श्रीमती आशा जैन का जन्म विदिशा जिले के लटेरी कस्वे में 1 मई 1970 को पिता श्री ज्ञान चंद जी एवं माता श्रीमती कमला बाई जैन के घर पर हुआ था। आर्यिका दीक्षा धारण करने जा रहीं आशा जैन की शादी मात्र 15 बर्ष की आयु में हो गई थी।
मात्र 24 बर्ष की आयु में श्रीमती आशा जैन के पति सुनील जैन का निधन हो गया था। श्रीमती आशा जैन ने दृढ़ ईक्षा शक्ति के साथ अपने छोटे से बालक सौरभ जैन उर्फ गोलू का लालन पालन किया।
आर्यिका दीक्षा से पूर्व शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से आरोन के बड़ा जैन मंदिर स्थित श्री नियम सागर भवन में दीक्षार्थी श्रीमती आशा जैन का गोद भराई का कार्यक्रम भी होगा।

जीवन परिचय

दीक्षार्थी का नाम- श्रीमती आशा जैन
जन्म तिथि-1 मई 1970
*जन्म स्थान-* लटेरी जिला विदिशा
पिता-श्री ज्ञानचंद जैन
माता श्रीमती कमला बाई जैन
धर्मपत्नी-स्व.श्री सुनील जैन
शादी- 2 दिसम्वर 1984
पति का देहावसान- जनवरी 1996
*पुत्र-* सौरभ जैन “गोलू”
पुत्रबधु- प्रीति जैन
दो प्रतिमा के व्रत- 2 अगस्त 2021 में मुनि श्री सौम्य सागरजी से विदिशा में।
तीन प्रतिमा के व्रत- अगस्त 2021 मेंं आचार्य श्री विद्या सागरजी से जबलपुर में।
पाँच प्रतिमा के व्रत- जनवरी 2022 में कुंडलपुर में।
दीक्षा गुरु-षष्टम् पट्टाचार्य सराकोद्दारक आचार्य श्री ज्ञान सागर जी के शिष्य सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेय सागर जी से सिहोनिया जिला मुरैना म.प्र.में गुरुवार 3 फरवरी 2022 आर्यिका दीक्षा लेगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *