परम पूज्य आचार्य देवेश श्री नवरत्न सागर सुरिश्वर जी महाराजा का 80 वॉ जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

धर्म

परम पूज्य आचार्य देवेश श्री नवरत्न सागर सुरिश्वर जी महाराजा का 80 वॉ जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l

रामगंजमंडी

जगत के सभी जीवों के प्रति मैत्री भाव रखने वाले जीव दया प्रेमी, अनंतानंत आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र, तप सम्राट, 193 ओली के भीष्म तपस्वी, महामांगलिक प्रदाता, भोपावर तीर्थोद्धारक, जीरावाला तीर्थ मार्गदर्शक, वचन सिद्ध महापुरुष, मालव भूषण परम पूज्य आचार्य देवेश श्री नवरत्न सागर सुरिश्वर जी महाराजा का 80 वॉ जन्मोत्सव युवा हृदय सम्राट आचार्य भगवंत परम पूज्य श्री विश्वरत्न सागर सुरिश्वर जी महाराजा की पावन प्रेरणा से रामगंजमंडी शहर के अंदर सेवा और सदकार्यों के साथ मालवा महासंघ व नवरत्न परिवार द्वारा मनाया गया l

 

 

मालवा महासंघ व नवरत्न परिवार द्वारा आज रामगंजमंडी शहर के अंदर कई स्थानो पर पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे बांधे गए व उनको शुद्ध जल से भरा गया l सभी सकोरे उचित स्थान देखकर बांधे गए व नित्य प्रतिदिन उन्हें धोने वह उसमें नया जल भरने की जिम्मेदारी भी लोगों को सौंपी गई l गौशाला में जाकर गौमाता को रजका चारा व चना खिलाया गया l

 

 

 

पूज्य गुरुदेव हमेशा जीवदया की लिए प्रेरित करते रहते थे l उनका स्वयं का जीवदया के प्रति बहुत मन रहता था l वे हमेशा से यही कहते थे कि अबोल जीवो की सेवा से बढ़कर उत्तम कार्य और कुछ नहीं हो सकता l आज उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर उन्हें याद किया गया l मालवा महासंघ व नवरत्न परिवार के सभी सदस्यों ने

अपने-अपने घरों पर भी सकोरे बांधे l इस कार्य में मालवा महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश धारीवाल नवरत्न परिवार के अध्यक्ष विकास श्री श्री माल, विनोद लोढा चोमेहला वाले, पारस चोपड़ा उंडवा वाले, संदीप मेहता, अंशुल मेहता, संजय मेहता, महावीर धूपिया, अमन बोहरा, विकल्प डांगी आदि उपस्थित रहे उक्त आयोजन मालवा महासंघ नवरत्न परिवार के कुशल नेतृत्व में संपन्न कराया गया l

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *