पूज्य गणिनी गुरु मां विशुद्ध मति माताजी के बढ़ते कदम सम्मेद शिखर तीर्थ की ओर मंजिल अब दूर नहीं…सम्मेद शिखर 60 कि.मी.शेष

धर्म

पूज्य गणिनी गुरु मां विशुद्ध मति माताजी के बढ़ते कदम सम्मेद शिखर तीर्थ की ओर मंजिल अब दूर नहीं…सम्मेद शिखर 60 कि.मी.शेष

पूज्या गुरुमाँ विशुद्ध माताजी ससंघ के इंतजार की घड़ियां अब जल्द ही पूर्ण होने वाली है,

 

 

बहुत ही ऐतिहासिक क्षण होने वाले हैं इसका पता माताजी के व संघ के भाव से परिलक्षित हो रहा है। अब वो मंगल घड़ी आने वाली जब गुरुमाँ ससंघ सहित प्रभु पारस के दर्शन करेगी।

 

 

 

एक विवरण माता जी के मंगल विहार पर

 

पूज्य माता जी ने अनवरत 4 राज्यों से बिहार कर शिखर की ओर कदम बढ़ाए हैं। जिनमे मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड के लगभग 1200किलोमीटर का पद विहार कर 13 मार्च 2023 को पावन सम्मेद शिखर तीर्थ पर प्रवेश करेगी। इस पदयात्रा मे संघपति सम्मेद शिखर तीर्थ यात्रा के प्रमुख श्रीमान कैलाश जैन यतीश जैन,(खेड़ा वाले) कोटा राजस्थान ने अपनी अहम भूमिका निभाई है और उसे कुशलतापूर्वक ले जाने में अपना तन मन धन वह अपना पूरा समय इस यात्रा के प्रति दिया।

 

 

 

 

जानकारी देते हुए उदित जैन ग्वालियर निवासी ने बताया की पूज्य गुरुमां संघ सहित 13 मार्च को मंगल प्रवेश सम्मेद शिखर तीर्थ पर करेंगे एवं 15 मार्च को पावन तीर्थ सम्मेद शिखर की वंदना करेंगी। पूज्य माता जी की उम्र इतनी अधिक होने के बाद भी इतना उग्र बिहार कर पावन सम्मेद शिखर तीर्थ पहुंच रही है जो अपने आप में उनकी साधना स्वयं को और बलवती करता है वह सभी के लिए एक प्रेरणास्प्रद उदाहरण प्रस्तुत करता है।

इस यात्रा में पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञ मति माताजी ने पूज्य माता जी की सेवा समर्पण में कोई कमी नहीं रखी। जो शिष्य का गुरु के प्रति समर्पण भाव को परिलक्षित करता है।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंज मंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *