रामगंजमंडी आर्यिका 105 आदर्श मति माताजी वर्षा योग 2000 से जुड़ी स्मृति

धर्म

रामगंजमंडी आर्यिका 105 आदर्श मति माताजी वर्षा योग 2000 से जुड़ी स्मृति

रामगंजमंडी
विश्व वंदनीय आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका 105 आदर्श मति माताजी संघ का वर्षा योग 2000 मे हुआ जो रामगंज मंडी के इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर अंकित है यह पहला अवसर था जब आचार्य श्री विद्यासागर महाराज संघ की शिष्याओ का चतुर्मास हुआ

 

 

 

 

 

 

यह चातुर्मास कई नए आयामों को लेकर आया इस चतुर्मास में रामगंजमंडी नगर को प्रतिभा मंडल की 53 बहनों की सेवा का भी स्वर्णिम अवसर मिला जो आज वट वृक्ष का रूप लेकर सभी के सामने प्रतिभास्थली के रूप में नजर आ रहा है जिसमें कई छात्राएं पढ़ रही हैं। यूं कहें तो प्रतिभा मंडल की बहनों का अध्ययन कराने का प्रथम सोपान रामगंज मंडी से ही प्रारंभ हुआ

 

हो जब यह बहने एक साथ नगर के मार्गों से गुजरती थी तो साक्षात एक अभूतपूर्व नजारा सभी के सामने परिलक्षित होता था। यह रामगंजमंडी नगर पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का अनंत उपकार रहा। ऐसा गौरवमई सानिध्य में प्रदान किया।

 

इस चातुर्मास में कई इतिहास लिखे गए जिसमें सर्वप्रथम पहली बार युवा शक्ति एक साथ सेवा समर्पण के साथ आगे आई,सन 1991 के बाद रामगंज मंडी में वर्षा योग हो रहा था, एक नहीं 2 महामंडल विधान हुए। वही भाग्योदय तीर्थ सागर का चिकित्सा शिविर भी यही लगा। या यूं कहें तो भाग्योदय तीर्थ सागर का अगर प्रथम चिकित्सा शिविर यदि कहीं हुआ तो वह रामगंजमंडी नगर था।

 

इसी के साथ यहां पर विकलांगों को कैलिपर्स भी प्रदान किए गए। इसे प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के मुख्य पुण्यार्जक भामाशाह धापू बाई कस्तूरचंद बाबरिया परिवार रहे, वही विकलांग शिविर का पुण्य लाभ चेतन कुमार पुलिन कुमार बागड़िया परिवार को को मिला। यह अवसर नगर को 23 वर्ष पूर्व मिला था लेकिन आज भी उनकी स्मृति नगर वासियों के जहन में है कुछ छायाचित्र हमें सुदेश विभा रावका के द्वारा हमें प्राप्त हुए इतने वर्ष बीत जाने बावजूद यह छायाचित्र सजीव चित्रण परिलक्षित करते हैं। पूज्य माता जी के मंगल प्रवचन नगर के प्रमुख मार्गों पर एवं विद्यालयों पर भी हुए। पूज्य माता जी ने कृषि उपज मंडी में भी अपना मंगल उद्बोधन रामगंज मंडी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के निवेदन पर प्रदान किया था जब माताजी विश्व स्तरीय इस धान मंडी में पहुंची तब व्यापारी बंधु, कृषि उपज मंडी समिति के सचिव एवं समस्त स्टाफ जैन के साथ समस्त मुनीम संघ, एवं समाज जन के साथ भक्तों के अपार समूह ने माता जी की आगवानी की थी। माताजी ने सभी व्यापारी बंधुओं को इमानदारी से व्यापार करने की सीख दी थी। वही भाग्योदय तीर्थ चिकित्सा शिविर का समापन भी कृषि उपज मंडी रामगंज मंडी में ही संपन्न हुआ था।

 

 

वही माताजी ने जैन समाज ही नही समस्त समाज को व विद्यार्थियों वह कॉलेज के छात्रों को भी जोड़े रखा इसी क्रम में माताजी ने 23 अगस्त सन 2000 में आदर्श विद्या मंदिर पहुंचकर स्कूली बच्चों को संबोधित किया एवं उनको नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया एवं उन्हें व्यसन मुक्त रहने की सीख दी। पूज्य माता जी ने विद्यालय का अवलोकन भी किया वह वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। इसी क्रम में माताजी संघ 11 सितंबर सन 2000 में रामगंज मंडी के रुकमणी देवी रामकुमार जटिया कन्या महाविद्यालय पहुंचकर वहां के छात्राओं को भी अपना उद्बोधन दिया वह उन्हें सीख भी प्रदान की। वहां पहुंचने पर कॉलेज परिवार की ओर से माता जी की अभूतपूर्व अगवानी की गई। माताजी ने भी कॉलेज का अवलोकन किया। माताजी ने कॉलेज की छात्राओं को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी वह जीवन निर्माण की सीख प्रदान की।

रामगंज मंडी के इतिहास में एक अभूतपूर्व पिच्छी परिवर्तन माताजी संघ का कृषि उपज मंडी रामगंज मंडी में हुआ जो 17 नवंबर 2000 को आहूत हुआ। जिसमें अशोकनगर से आए युवा समूह ने भक्तिमय प्रस्तुति के साथ हमने कराया जिसमें विमान के द्वारा अमरकंटक से नवीन पिच्छि को लाया गया ऐसी अनुपम प्रस्तुति दी गई। आयोजन में मंगलाचरण नीलू एवं रुचि लुहाडिया द्वारा प्रस्तुत किया गया जो बहुत ही सुंदर तम रहा। जब माता जी का मंगल विहार रामगंज मंडी से हुआ तब हर किसी की आंखें नम थी बाजार नंबर 1 से कमल फिलिंग स्टेशन तक उड़ चला पंछी रे हरी-भरी डाल से रोको रे रोको कोई इनको बिहार से की गूंज सुनाई पढ़ रही थी। पूज्य माताजी संघ ने सामायिक भी कमल फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर ही संपन्न की। उसके उपरांत माताजी ने समाज को एकता के सूत्र में रहने की प्रेरणा दी। इसके बाद माताजी का मंगल विहार चांदखेड़ी तीर्थ की ओर हो गया एवं रात्रि विश्राम सुकेत ग्राम में हुआ।

यह वर्षा योग हमेशा हमेशा के लिए एक इतिहास बना गया जो 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी सभी की स्मृति पर बना हुआ है।

 

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *