अमेरिका में बने कृत्रिम हाथ का निशुल्क प्रत्यारोपण शिविर 26 मार्च को । किया पोस्टर विमोचन

देश

अमेरिका में बने कृत्रिम हाथ का निशुल्क प्रत्यारोपण शिविर 26 मार्च को । किया पोस्टर विमोचन

आगरा

सत्यमेव जयते ट्रस्ट और भारतीय जैन संघटना (BJS) आगरा, के तत्वावधान में आगरा में पहली बार अमेरिका में बने LN-4 कृत्रिम हाथ का निशुल्क प्रत्यारोपण शिविर 26 मार्च 2023, को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक, कम्युनिटी आई केयर फाउंडेशन पुणे, रोटरी क्लब ऑफ पूना डाउनटाउन और एल एन मेडोज़ प्रोस्थेटिक हेंड फाउंडेशन, अमेरिका के विशेष सहयोग से आयोजित हो रहा है।

 

 

 

 

 

यह जानकारी सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष व भारतीय जैन संगठना के राज्याध्यक्ष मुकेश जैन ने MD Jain इन्टर कॉलेज परिसर, हरिपर्वत, आगरा पर पोस्टर विमोचन के दौरान दी। बताया कि जिस किसी का भी हाथ, कोहनी के नीचे से कटा हो उसको कृत्रिम LN4 हाथ लगाना सम्भव है। LN4 कृत्रिम हाथ के इस्तेमाल से लाभार्थी अपनी दिनचर्या अधिकांश कार्य आसानी से कर सकते हैं। ऐसे किसी भी व्यक्ति को कृत्रिम हाथ का लाभ लेना हो तो उसको नीचे दिए किसी भी नंबर पर संपर्क कर 10 मार्च 2023 तक अपना पंजीकरण कराना होगा।
इस हेतु आप निम्न नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
अंकेश जैन – 9229213564
हरेश वासवानी – 9837516008
शैलेंद्र जैन – 9897455211
कुमार मंगलम जैन – 9368189991
शरद चौरडिया- 9837007371

पंजीकरण होने के बाद, हाथ के फोटो देखकर OK होने के बाद ही व्यक्ति को बुलाया जायेगा। व्यक्ति को सिर्फ अपने स्वयं के खर्चे व व्यवस्था से आयोजन स्थल तक आना जाना होगा। कृत्रिम हाथ की सभी सेवा निशुल्क रहेगी। इसका रखरखाव भी मुक्त है। आयोजन M.D. Jain, इंटर कालेज, हरी पर्वत, आगरा पर होगा। मनोज जैन ने बताया अब तक पूरे देश से लगभग 350 से ज्यादा रजिस्ट्रैशन प्राप्त हुए है।

 

महामंत्री -भारतीय जैन संघठना (BJS), आगरा के महामंत्री अंकेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विमोचन कार्यक्रम मेंअशोक गोयल, रवि बंसल, गौतम सेठ – महामंत्री सत्यमेव जयते ट्रस्ट (SJT) आगरा, मनोज कुमार जैन, शैलेन्द्र जैन -जिलाध्यक्ष BJS, अंकेश जैन- जिला महामंत्री (BJS), हरेश वासवानी, रविन्द्र कुमार, कुमार मंगलम जैन‌, शरद चौरड़िया आदि मौजूद रहे।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंज मंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *