विशाल घटयात्रा के साथ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का हुआ शुभारंभ

धर्म

विशाल घटयात्रा के साथ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का हुआ शुभारंभ

दिनांक 27 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक चलेगा विधान

कोटा
परम पूज्य राष्ट्रसंत मुनि श्री चिन्मय सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा की पावन प्रेरणा से निर्मित 1008 श्रीमुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन त्रिकाल चौबीसी जैन मंदिर आर के पुरम में फाल्गुन मास की आष्टानिका के पावन सुअवसर पर विशाल घटयात्रा के साथ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

समिति के अध्यक्ष महावीर जैन महामंत्री पवन पाटौदी कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने बताया कि प्रातः काल मंगलाष्टक के बाद मूलनायक भगवान पर प्रथम अभिषेक राकेश ठोरा परिवार जन ने किया। विश्व में शांति की मंगल कामना से शांति धारा विनय प्रवीण दिनेश सेठिया परिवारजन ने की। ध्वजारोहण का सौभाग्य पवन पाटोदी श्रीमती जयंती पाटोदी परिवार जन को मिला।

 

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं मंदिर समिति के प्रचार प्रसार मंत्री पारस जैन पार्श्वमणि ने बताया कि श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान फागुन मास की आष्टानिका के पावन अवसर पर दिनांक 27 फरवरी से 6 मार्च तक श्रद्धा भक्ति भाव और समर्पण के साथ आयोजित किया जाएगा। आज ध्वजारोहण के बाद आचार्य निमंत्रण इंद्र प्रतिष्ठा सकलीकरण मंडप शुद्धि की विधि विधान की क्रियाएं पंडित अभिषेक शास्त्री एवं पंडित शुभम शास्त्री के द्वारा कराई गई

 

 

। भव्य घट यात्रा में सबसे पहले बैंड बाजे फिर 51 मंगल कलश सिर पर रख कर महिलाए केशरीया परिधान में एवम पुरुष सफेद परिधान में चल रहे थे। प्रचार प्रसार मंत्री पारस जैन पार्श्वमणि ने बताया कि इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष विमल जैन नांता महामंत्री विनोद जैन टोरडी सहित सैकड़ों श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *