धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व छत्तीसगढ़ रजिस्टार जनरल श्री पंकज जैन ने सपत्नीक लिया निर्यापक श्रवण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज सहित अनेक संतों का लिया आशीष
रामगंजमंडी
परम मुनि भक्त छत्तीसगढ़ रजिस्ट्रार जनरल श्री पंकज जैन ने अपनी धर्मपत्नी रश्मि जैन सहित संपूर्ण परिवार ने अशोकनगर पहुंचकर निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108श्रीसुधासागर महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया आपको बता दें की यह दोनों परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के भी परम भक्तों में एक रहे एवं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज सानिध्य में अमरकंटक में हुए भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान के माता-पिता बनने का भी सौभाग्य प्राप्त किया था।
श्री जैन श्रुत संवेगी परम पूज्य मुनि श्री 108 आदित्य सागर महाराज से जब से जुड़े हुए हैं जब से वे ब्रह्मचारी अवस्था में थे और प्रतिवर्ष जहां भी वर्षा योग में विराजमान रहते हैं वे परिवार सहित उनके दर्शनों का लाभ लेने पहुंचते हैं अशोकनगर से दर्शन उपरांत वे जयपुर पहुंचे और उन्होंने श्रुत संवेगी परम पूज्य मुनि श्री 108 आदित्य सागर महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
जानकारी देते हुए आनंद ठोरा ने बताया कि वे गुरुवार की बेला में रामगंज मंडी पहुंचकर वाक्केसरी आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त करेंगे उसके उपरांत वे संधारा जाएंगे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
