अष्टान्हिका महापर्व के शुभारंभ के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ
रामगंजमंडी
अष्टान्हिका महा पर्व पर के शुभारंभ के साथ सोमवार की प्रातः बेला में श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महा मण्डल विधान प्रारंभ हुआ।
बघेरवाल समाज अध्यक्ष महेंद्र ठोरा, महामंत्री पदम सुरलाया ने जानकारी देते हुए बताया कि। आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का बड़ा महत्व है। सोमवार को इसका शुभारंभ हो गया। मंडल विधान की अभिषेक आदि समस्त क्रियाएं सागर से आए पवन भैयाजी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई

आयोजन की शुरुआत में सर्वप्रथम श्रीजी की शांति धारा अभिषेक किया गया। इसमें शांतिधारा का पुण्य लाभ महेंद्र रश्मि ठौरा परिवार को प्राप्त हुआ।

पुनीत बेला में महामंडल विधान की सकलीकरण आदि समस्त क्रियाएं संपन्न की गई। महामंडल मंडल विधान में मंडल पर मुख्य मंगल कलश स्थापना का पुण्य लाभ श्रीमती अनीता अशोक ठौरा एवं चार कलश स्थापना का लाभ श्रीमती राजकुमारी निर्मला सांवला परिवार, श्रीमती बसंती देवी करुणेश जैन किंग श्री परिवार, श्रीमती रजनी प्रमोद बाबरिया दोतड़ा वाले ,श्रीमती सुलोचना संतोष जी लाम्बाबांस भानपुरा वाले को प्राप्त हुआ। आयोजन का दीप प्रज्वलन श्रीमती मंजू निलेश जी रेखा जी धानोत्या कैथूली वाले परिवार द्वारा किया गया।
यह महामंडल विधान 5 दिन तक चलेगा इसमें प्रथम दिन सिद्धों की आराधना करते हुए 8 ,16,32, अर्ध समर्पित किए गए इसी तरह हर दिन बढ़ते हुए द्वितीय दिन 64, 128,तृतीय दिन 256 चतुर्थ दिन 512, पंचम दिन 1024, अर्ध समर्पित किए जाएंगे।
अभिषेक जैन लुहाडिया
रामगंजमंडी की रिपोर्ट
