हम आर्यिकाओ का पुण्य गाढ़ा हुआ जो आज पूज्य महाराज श्री के दर्शन हमे गोरझामर में हुए
गौरझामर ।
संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम दीक्षित
शिष्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ निर्यापक श्रमणपूज्य समय सागर ससंघ गौरझामर मेंविराजमान हैं। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की ज्येष्ठ शिष्या आर्यिका 105 दृढ़मती माताजी संघ सहित मंगल आगमन हुआ।रविवारीय प्रवचन में आर्यिका दृढ़मती माताजी ने कहा कि हम आर्यिकाओं का पुण्य गाढ़ा हुआ जो आज हमको पूज्य महाराज श्री के दर्शन गौरझामर आकर हुए।

माताजी ने महाराज श्री संघ के दर्शन किए और ज्येष्ठ मुनि श्री समयसागर महाराज की वन्दना की व संघ सहित परिक्रमा की यह दृश्य भाव भरा था।
दीपक चौधरी ने बताया कि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के ज्येष्ठ शिष्य निर्यापक श्रमण समय सागर महाराज संघ सहित गौरझामर में विराजमान है। ज्येष्ठ माताजी के चरण भी नगर में पड़ने से चारों तरफ खुशी का वातावरण है।
![]()
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
