**गुरु ही ज्ञान के दीपक शिक्षा ही समाज का आधार–आगरा में पहली बार BJS द्वारा गुरुदक्षिणा महोत्सव का आयोजन**
**आगरा**भारतीय जैन संगठना उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर गुरुदक्षिणा फाउंडेशन प्रोग्राम के अंतर्गत 7 सितम्बर को भव्य गुरुदक्षिणा महोत्सव का आयोजन महावीर भवन, न्यू राजा मंडी कॉलोनी,आगरा में किया गया
।यह आयोजन जैन शिक्षकों को समर्पित शिक्षासारथी सम्मान समारोह के रूप में पहली बार ताजनगरी आगरा में संपन्न हुआ।इस अवसर पर आगरा की पावन धरा पर उपस्थित ज्ञान रत्नाकर बहुश्रुतपुण्य गुरुदेव श्री जय मुनिजी महाराज साहब,गुरु हनुमंत हृदय सम्राट पूज्य श्री आदीश मुनि जी महाराज साहब का मंगल आशीर्वाद समस्त समाजजनों को प्राप्त हुआ।

इस आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, विद्वानों और युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदीप जैन पीएनसी, सुनील कुमार जैन आईपीएस डीआईजी चंबल म.प्र,सीए सुरेशचंद जैन,वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट।समारोह का संचालन और व्यवस्था भारतीय जैन संगठन,उत्तर प्रदेश द्वारा की गई।इस अवसर पर संगठन के पदाधिका रियों ने अपनी जिम्मेदारियां निभाई|


समाज में शिक्षा और शिक्षक के महत्व को रेखांकित करते हुए यह आयोजन जैन समाज की नई पहल साबित हुआ।आयोजन में इन शिक्षकों को डॉ.आरके.जैन प्रो. डॉ. सीएम जैन,डॉ.नीरू जैन, जीएल जैन,निखिल जैन,डॉ.अतुल जैन, सुप्रिया जैन,पूजा जैन,को शिक्षा सारथी सम्मान प्रदान कर उनके योगदान को समाज के सामने प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने कहा कि शिक्षक ही समाज की रीढ़ होते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही नई पीढ़ी संस्कार,ज्ञान और जीवन मूल्य प्राप्त करती है।बीजेएस का यह प्रयास समाज में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने वाला है।आगरा में पहली बार हुए इस महोत्सव ने समाज में शिक्षा के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवमयी परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।इस मौके पर मनोज जैन बाकलीवाल,रोहित जैन अहिंसा,सुरेश जैन पारस जैन कंसल,मनीष लाला राज्य उपाध्यक्ष, कुमार मंगल जैन,अंकेश जैन,शैलेंद्र जैन,अंकुश जैन,निर्मल जैन मौठया, जगदीश प्रसाद जैन,आशीष जैन, विमलेश मारसंस,पंकज जैन मुकेश जैन,समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे
मनोज जैन बाकलीवाल से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
