धर्म तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव में गर्भकल्याणक के उत्तर रूप का आगाज ध्वजारोहण के साथ हुआ

धर्म

धर्म तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव में गर्भकल्याणक के उत्तर रूप का आगाज ध्वजारोहण के साथ हुआ
ध्वजारोहण संजय पापड़ीवाल परिवार द्वारा किया गया
कचनेर
पावन पुनीत अतिशय क्षेत्र कचनेर के निकट धर्म तीर्थ पर गर्भ कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया। पंचकल्याणक महोत्सव ध्वज आरोहण संजय पापड़ीवाल द्वारा किया गया। यह पंचकल्याणक महोत्सव प्रज्ञा योगी आचार्य श्री 108गुप्तिनंनदी गुरुदेव की कुशल सन्निधि में सानंद हो रहा है।
16 फरवरी से शुरू है इस अभूतपूर्व आयोजन में पूज्य आचार्य श्री देवनंदी गुरुदेव, आचार्य श्री मयंक सागर महाराज, आचार्य श्री रविनंदी जी के के साथ सुयशगुप्त श्री महाराज एवं चंद्रगुप्तजी महाराज श्री की गौरवमई मौजूदगी से वातावरण धर्ममय बना हुआ है। इस बेला में कई आर्यिका माताजी भी पंचकल्याणक बेला में सम्मिलित हैं।

 

 

 

 

रविवार की पावन बेला में गर्भ कल्याणक का उत्तर रूप की क्रियाएं हुई। इस पंचकल्याणक की बेला में समस्त इंद्र, इंद्राणी व भक्तजन भक्ति में सराबोर रहे। इस बेला में श्री जी का अभिषेक वह शांति धारा का पुण्य लाभ प्रमोद कुमार उर्मिला थोले परिवार को प्राप्त हुआ। श्री पन्नालाल पापड़ीवाल, श्रीमती कुमकुम देवी पापड़ीवाल, अंजलि पापड़ीवाल परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा भक्ति से सराबोर होते हुए पंचकल्याणक महोत्सव का ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व नवग्रह मंदिर से भव्य शोभायात्रा बैंड बाजा, मंगल वाद्य यंत्र, ढोल नगाड़े, की मधुर ध्वनि आकाश गुंजायमान था। साथ ही जय-जय कारों की गूंज चारो और दृष्टिगत हो रही थी। उपस्थित समस्त पुरुष, महिला, भक्ति नृत्य करते हुए खुशी से झूम रहे थे मानो ऐसा लग रहा था कि यह भक्ति में मगन हो गए हो। श्वेत ध्वज पर रंगीन पृष्ठभूमि के साथ जैन धर्म के शुभ चिन्ह निर्मित थे। इस पुनीत बेला में पापड़ीवाल परिवार द्वारा मौजूद समस्त साधु संतों का मंगल आशीष लिया।

आयोजन की दोपहर बेला में याग मंडल विधान हुआ। संध्या की बेला शांतिनाथ भगवान की कथा का आयोजन किया गया। रात्रि की बेला में गर्भ कल्याणक का पूर्व रूप प्रदर्शित किया गया वह क्रिया की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसमें भक्त झूमते हुए नजर आए। सोमवार की बेला में गर्भ कल्याणक का उत्तर रूप की क्रियाएं होंगी एवं 81 मंगलमय कलशो के साथ भव्य घटयात्रा निकाली जाएगी। इसमें देशभर से आए भक्त इंद्राणी महिलाएं शामिल होंगी। घट यात्रा उपरांत अन्य क्रियाओं के साथ वास्तु विधान व अन्य कार्यक्रम संपन्न होंगे। संध्या की बेला में तीर्थंकर की माता के गर्भ संस्कार होंगे। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से 200 श्रद्धालुओं का दल विमान के द्वारा तीर्थ स्थल पर आया। साथ ही नागपुर, दिल्ली, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, कर्नाटक, देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है।

निशुल्क दंत जांच शिविर में कई भक्तों ने लाभ लिया

मिली जानकारी अनुसार इस आयोजन में स्वास्थ्य को मध्य नजर रखते हुए फ्री डेंटल चेक अप कैंप का आयोजन भी किया गया जिसमें मौजूद श्रद्धालुओं ने इसका लाभ लिया। यह कैंप सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हुआ। इसमें शाम 4:00 बजे तक डॉ अमित जोशी, डॉक्टर कार्तिक रमन, डॉ राजेश जंबूरे, डॉ निधि अजमेरा ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें देश से नहीं विदेशों से भी भक्तों का जमावड़ा लगा रहा जिसमें न्यूयॉर्क व सिंगापुर व सुदूर देशों से भी भक्तजन यहां आ रहे हैं। पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष संजय पापड़ीवाल के साथ महासचिव चंद्रशेखर पाटनी, कोषाध्यक्ष सुनील काला, अरुण पाटनी, राजेंद्र पाटनी, वह संजय कासलीवाल वह समस्त इनके सहयोगी कर्मठता पर जुझारू पन के साथ अपनी उत्कृष्ट सेवाएं इस आयोजन को प्रदान कर रहे है। एवं इस पुनीत यज्ञ में अपनी आहुति दे रहे हैं।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंज मंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *