भगवान धरणीधर जयंती पर रामगंजमंडी में उमड़ा जनसैलाब, 45 गांवों के हजारों लोगों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

धर्म

भगवान धरणीधर जयंती पर रामगंजमंडी में उमड़ा जनसैलाब, 45 गांवों के हजारों लोगों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

 

ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा शहर, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; सर्वधर्म समभाव की दिखी अनूठी मिसाल

 

रामगंजमंडी।

भगवान धरणीधर जयंती के अवसर पर बुधवार को रामगंजमंडी नगर भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। धाकड़ समाज की ओर से भगवान धरणीधर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रामगंजमंडी सहित आसपास के 45 गांवों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे और युवा शामिल हुए। विशाल जनसमूह के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

 

माताजी मंदिर से हुआ भव्य शुभारंभ

 

शोभायात्रा का शुभारंभ गोवर्धनपुरा स्थित माताजी मंदिर से हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति गीतों के बीच युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। युवा भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए, वहीं महिलाओं और बच्चों की सहभागिता ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया।

 

भगवान धरणीधर के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह समाजबंधुओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।

 

जगह-जगह पुष्पवर्षा, हुआ अभूतपूर्व स्वागत

 

शोभायात्रा जिस भी मार्ग से गुजरी, वहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न समाजों के लोगों के साथ ही शहर के प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।

 

स्वागत के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पुष्पवर्षा और जयकारों से शहर का वातावरण धर्ममय और उत्सवी बना रहा।

 

सर्वधर्म समभाव की बनी मिसाल

 

भगवान धरणीधर जयंती पर निकली यह शोभायात्रा केवल सामाजिक एकजुटता ही नहीं, बल्कि सर्वधर्म समभाव की भी खूबसूरत मिसाल प्रस्तुत कर गई। अलग-अलग समाजों और वर्गों के लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाना रामगंजमंडी की सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को दर्शाता रहा।

 

इन प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा

 

भव्य शोभायात्रा गोवर्धनपुरा से प्रारंभ होकर हाउसिंग बोर्ड, मारवाड़ी चौराहा, अंबेडकर सर्किल, रेलवे स्टेशन, माल गोदाम चौराहा, पन्नालाल सर्कल सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं की भारी भीड़ दिखाई दी।

 

भगवान धरणीधर जयंती के अवसर पर निकली इस भव्य शोभायात्रा ने रामगंजमंडी में आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *