सम्मेदशिखर जी मे मुनि श्री 108 सुयस सागर जी मुनिराज का भव्य मंगल प्रवेश हुवा

धर्म

सम्मेदशिखर जी मे मुनि श्री 108 सुयस सागर जी मुनिराज का भव्य मंगल प्रवेश हुवा
सम्मेदशिखर जी

-श्री दिगम्बर जैन मंदिर खूंटी से मंगल विहार परम पूज्य उपसर्ग विजेता आचार्य श्री 108 विराग सागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश सम्मेदशिखर जी हुआ ।

 

मुनि श्री का 1 जनवरी को नागपुर से पद विहार प्रारंभ कर रास्ते मे अपनी जन्मभूमि शहर दुर्ग में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को पूर्ण कर कुनकुरी ,जसपुर होते हुवे रांची पहुँचे जहाँ इस सदी में सबसे लंबा उपवास करने वाले सिंह निष्क्रि ब्रत धारी अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी से मंगल मिलन हुवा ।यहाँ के बाद खूंटी ग्राम में बृहद 1008 पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव सम्पन्न कर शिखर जी पहुँचे सम्मेदशिखर जी मे विराजमान कई आचार्य मुनि आर्यिका संघ ने मुनि श्री की आगवानी की ओर मुनि श्री ने सभी आचार्यो के दर्शन किए।


विशेष रूप से आचार्य श्री 108 संभव सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मधुबन समाज के द्वारा घर घर मे रंगोली सजाकर पाद प्रक्षालन किया पूरा मधुबन घूमते हुए बीसपंथी कोठी पहुंचे।

 

जहां पर मुनि श्री ने सबको मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा खूंटी के लोग बहुत ही धार्मिक हैं लोग सम्मेद शिखर की यात्रा किसी को कराते हैं तो बहुत पुण्य अर्जित होता है और अगर संत महात्मा को मधुबन की यात्रा कराते है तो हज़ार गुणा पुण्य अर्जित होता है ।आपके नगर में आस-पास कोई भी दिगम्बर संत या त्यागी व्रती आये तो उनकी सेवा करना चाहिए।

प्रवेश में विशेष रूप से खूंटी जैन समाज के लोग,लालगोला से संतोष जैन छाबडा, कोडरमा से राजकुमार अजमेरा,जोंटी काला, गुवाहाटी से कुणाल जैन गंगवाल ओर बिहार में विशेष रुप से खूंटी समाज की महिला शामिल हुई।उक्त मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा कोडरमा से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *