आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ का मंगल आगमन मोहनबाड़ी में हुआ मंगल प्रवेश – सूक्ष्म लेखन कलाकार निरु छाबड़ा द्वारा चावल पर लिखी कलाकृति का किया अवलोकन –
जयपुर
-आचार्य श्री सुनील सागर महाराज एवं आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ का रविवार,12 फरवरी को प्रातः 6.45 बजे पर गोनेर से म़गल विहार होकर प्रातः 9.00 बजे आगरा रोड स्थित राणाजी की नसियां में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर राणा परिवार एवं उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा आचार्य संघ की भव्य अगवानी की गई।
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि रविवार को प्रातः मंदिर दर्शन के बाद आहार चर्या खानिया स्थित राणा जी की नसिया में हुई ।दोपहर में आचार्य श्री ससंघ चूलगिरी पर्वत पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र के दर्शन हेतु पधारे। साथ ही चावल पर सूक्ष्म लेखन कलाकार निरु छाबड़ा एवं प्रदीप छाबड़ा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की भव्य अगवानी की।


भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन पश्चात
आचार्य श्री ने निरु छाबड़ा द्वारा चावल पर लिखी गई क्लाकृति का अवलोकन किया तथा उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। निरु छाबड़ा ने चावल पर बनाई गई अपनी कलाकृतियों की जानकारी दी।
भगवान की शांतिधारा के बाद दिये गये अपने आशीर्वचन में आचार्य श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं से गृहस्थ जीवन सुखमय बनाने में धर्म की प्रभावना बढ़ाने वाले कार्य करने का आव्हान किया। तत्पश्चात आचार्य श्री ने ससंघ सूरजपोल गेट स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मोहनबाडी के लिए मंगल विहार किया। आचार्य श्री ने भव्य जुलूस के साथ मोहनबाडी में मंगल प्रवेश किया। जहां अध्यक्ष राजेन्द्र बिलाला के नेतृत्व में मंदिर कमेटी एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री ससंघ की भव्य अगवानी की।

राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि आचार्य श्री ससंघ का सोमवार को प्रातः6.30 बजे मोहनबाडी से मंगल विहार होकर बाहरली आमेर स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर फागीवालान् में भव्य मंगल प्रवेश होगा। आहार चर्या के बाद सामायिक करेंगे। दोपहर में कूकस के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र के लिए मंगल विहार होगा।कूकस में आचार्य श्री ससंघ का रात्रि विश्राम होगा। मंगलवार को प्रातः आहार चर्या एवं सामायिक के बाद दिल्ली रोड पर बोहरा जी का बाग के लिए मंगल विहार होगा। रात्रि विश्राम बोहरा जी का बाग में ही होगा।
श्री जैन ने बताया कि आचार्य श्री सुनील सागर महाराज ससंघ का मंगल विहार विराटनगर के लिए चल रहा है। आचार्य श्री अचरोल,चंदवाजी,मनोहरपुरा, शाहपुरा होते हुए विराटनगर पहुंचेंगे। जहां
आचार्य श्री ससंघ के सानिध्य में 18 फरवरी से विराट नगर में भव्य पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
