दीक्षार्थी आदेश्वर पचौरी की दीक्षा के पूर्व मेहंदी की रस्म एवं गोद भराई की गई

धर्म

दीक्षार्थी आदेश्वर पचौरी की दीक्षा के पूर्व मेहंदी की रस्म एवं गोद भराई की गई
किशनगढ़
पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के कर कमलों से धरियावद नगर के दीक्षार्थी आदेश्वर भैया की दीक्षा 13 फरवरी 2023 को किशनगढ़ की पावन माटी पर होने जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संपूर्ण विश्व संपूर्ण जगत पूर्व में किशनगढ़ में हुए पंचकल्याणक महोत्सव को भलीभांति याद रखेगा लेकिन इससे भी अभूतपूर्व क्षण 13 फरवरी 2023 को होने जा रहे हैं जब आदेश्वर भैया संसार मोह माया से विरक्त होकर दीक्षा को अंगीकार कर श्रमण बन जाएंगे।


वही 11 फरवरी की बेला में दीक्षार्थी जी की गोद भराई एवं मेहंदी की रस्म की गई जिसमें नरेंद्र जैन एंड पार्टी ने अपनी संगीत लहरियों से वातावरण को भक्तिमय ही बनाए रखा।

 

 

 

यह आयोजन आरके कम्युनिटी सेंटर किशनगढ़ में रखा गया हर कोई बस दीक्षार्थी की एक झलक पाने को आतुर था। और उनके दर्शन को लालायित था। और उनकी गोद भराई कर उनके इस कार्य की भावभीनी अनुमोदना कर रहा था। रात्रि बेला में भव्य बिनोरी यात्रा दीक्षार्थी की संपूर्ण नगर में निकली जिसमें जगह-जगह दीक्षार्थी की गोद भराई की गई एवं उन्हें माला पहनाई वह उनकी अनुमोदना की।

 

शुद्ध जैन भोजन के साथ यात्रा

 

 

शुद्ध जैन भोजन के साथ यात्रा

वैराग्य के और बढ़ रहे दीक्षार्थी को देखने के लिए हर कोई लालायित था। जय जय कार भक्ति गीत की गूंज थी रविवार को गणघर वलय विधान होगा
प्रचार मंत्री गौरव पाटनी, राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार एवं विनोद पाटनी, सुभाष बड़जात्या से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *