शीतलनाथ मन्दिर की प्रतिष्ठा के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर हुआ ध्वजा परिवर्तन

धर्म

शीतलनाथ मन्दिर की प्रतिष्ठा के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर हुआ ध्वजा परिवर्तन

सलूंबर।

माना कि शहर में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिष्ठा का चतुर्थ वार्षिकोत्सव प्रतिष्ठाचार्य कमलेश सिंघवी के निर्देशन में विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया । प्रातः मूलनायक भगवान शीतलनाथ का अभिषेक कन्हैयालाल हीरावत ,शांतिधारा भगवानलाल रायकिया परिवार ने क्षीरसागर जल अभिषेक दिनेश मालवी ने और अखंड दीप प्रज्वलन सज्जा देवी दोशी ने किया ।

शीतलनाथ विधान में श्रावको ने विधान मंडप पर अर्ध चढ़ाए।इस अवसर पर मंदिर के शिखर पर ध्वजा परिवर्तन अनिला देवी बदामी लाल सिंघवी परिवार ने की।

 

 

मंदिर का इतिहास

उल्लेखनीय है कि सन 2018 में आचार्य वैराग्य नंदी महाराज संघ के सानिध्य में शीतलनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन भगवान लाल वर्दीचंद रायकिया परिवार द्वारा हुआ था।
यह जानकारी अनिल स्वर्णकार भींडर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *