मुनि श्री संबुद्ध सागर महाराज संघ का रविवार की बेला में होगा मंगल प्रवेश
किशनगढ़
आचार्य श्री 108 गुरुदेव सुनील सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य
परम पूज्य मुनि श्री संबुद्ध सागर महाराज व परम पूज्य मुनि श्री संविज्ञसागर महाराज का
का भव्य मंगल प्रवेश किशनगढ़ में रविवार की बेला में होने जा रहा हैl इस हेतु किशनगढ़ समाज द्वारा भव्य अगवानी की जाएगी।
श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत मदनगंज किशनगढ़। अध्यक्ष विनोद पाटनी,मंत्री सुभाष बड़जात्या ने सभी समाज जन से मंगल प्रवेश पर अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है।


जानकारी देते हुए प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया की मुनि संघ मंगल प्रवेश: 12/02/2023 रविवार को प्रातः बेला मेंडाक बंगला, अजमेर रोड, मदनगंज किशनगढ़ में होगा।

जहां से उन्हें मुनीसुव्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर होते हुए आरके कम्युनिटी सेंटर लाया जाएगा जहां वे वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज जी के दर्शन करेगे। व उनकी मंगल आशीष लेगे। पूज्य मुनि संघ का अल्प प्रवास जैन भवन सिटी रोड पर रहेगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
