*राजस्थान में अल्पसंख्यक आयोग का जैन समाज से अध्यक्ष बनाए जाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से जैन समाज ने की मांग*
*जैन समाज को भी राजनीतिक नियुक्तियों में हिस्सा देकर अनुग्रहित किया जावे
फागी /जयपुर
राजस्थान में अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए राजस्थान के जैन समाज ने अपने हितों की रक्षा हेतु राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत से पुरजोर मांग की है। समाजसेवी रामगोपाल पीपल्या जयपुर निवासी ने फागी संवाददाता को अवगत कराया कि राजस्थान में ही नहीं सम्पूर्ण भारतवर्ष में केन्द्र सरकार सहित राज्य सरकारों को जिताने में जैन समाज का काफी योगदान रहता आ रहा है लेकिन सभी सरकारें जैन समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं देती है।राजस्थान सरकार द्वारा जैन धर्मावलंबियों को अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल किया गया है सारे जैन समाज ने इस हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं संपूर्ण कांग्रेस पार्टी का जैन समाज ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया कि राजस्थान में जैन धर्मावलंबियों की अच्छी संख्या निवास करती है यहां पर श्री महावीरजी, बाड़ा पदमपुरा, तिजारा, ऋषभदेव केसरियाजी, देलवाड़ा, चांदखेड़ी खानपुर आदि जैन धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है,जहाँ पर मानव सेवा के लिए विधालय, चिकित्सालय , वृद्धाश्रम, भोजनालय तथा अन्य कई जन हितार्थ सेवाएं निरन्तर जारी रहती हैं, इन सभी का सुचारू रूप से जैन संगठन के माध्यम से संचालन हो रहा है। माननीय मुख्यमंत्री मंत्री महोदय से समाज हित हेतु समाज ने मांग करते कुछ बिंदुओ पर ध्यान आकर्षित करने पर निवेदन किया है।
(1) जैन समुदाय के आर्थिक दृष्टि से पिछड़े परिवारों को छात्र वृतियों का लाभ नहीं मिल रहा अतः ढाई लाख से आठ लाख रुपए की राशि जो कि EWS अति पिछडा वर्ग के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है उसे लागू किया जाए जिससे जैन समुदाय के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
(2) राजस्थान में जैन समुदाय अल्पसंख्यक होते हुए भी पूरे राज्य में निवास करता है जो राज्य के विकास, समृद्धि, मानव सेवा, अहिंसा का पूर्ण पालन करते हुए राज्य में शांति कायम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।
(3) यह है कि राजनैतिक नियुक्तियों मे जैन समाज को कोई स्थान नहीं दिया गया है अतः हम श्रीमान् जी से प्रार्थना करते हैं कि राजस्थान में जैन समाज को भी राजनीतिक नियुक्तियों में अनुकम्पा दी जावे,साथ ही अल्पसंख्यक आयोग का चैयरमैन का पद जैन समाज के योग्य व्यक्ति को पद देकर मनोनीत किया जाए। राजस्थान का सम्पूर्ण जैन समाज आपका आभारी रहेगा।
*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*
