पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का रामगंज मंडी जैन समाज ने किया अभिनंदन स्वागत सम्मान से अभिभूत आदित्य
रामगंजमंडी
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमान प्रदीप जैन आदित्य रामगंजमंडी शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दर्शन हेतु पधारे जहां रामगंजमंडी दिगंबर जैन समाज की ओर से उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया उन्होंने मूलनायक शांतिनाथ भगवान के दर्शन कर अतिशयकारी व प्राचीन बताया साथ ही उन्होंने जिनालय के बारे मे जाना व समाज के बारे में जानकारी ली।
श्री आदित्य का समाज के लिए हमेशा अमूल्य योगदान रहा है। इस बेला में अतिशय क्षेत्र कमेटी कैथुली की ओर से सुरेश कुमार बाबरिया व महामंत्री रितेश ठाई ने अभिनंदन करते हुए उन्हे अतिशयकारी पार्श्वनाथ भगवान कैथुली की तस्वीर भेट कर उनका कमल लगाकर स्वागत किया।

उनके साथ रामगंजमंडी के पवन बाबेल,अनूप जैन, उत्तरप्रदेश कांग्रेस के सचिव मनीराम कुशवाहा आए।
रामगंजमंडी दिगंबर जैन समाज की ओर से दिलीप विनायका, केवल चंद लुहाडिया, सुरेश कुमार बाबरिया, रमेश विनायका, प्रकाश विनायका, धर्मेंद्र लुहाड़िया, राकेश बाकलीवाल, देवेंद्र सुरलाया, अशोक काला, अभिषेक लुहाड़िया व अन्य समाज जनों ने आदित्य का पगड़ी, माला, श्रीफल भेट कर स्वागत किया।





इस अवसर पर बोलते हुए श्री आदित्य ने कहा कि आप सभी के स्वागत सम्मान से मैं बहुत अभिभूत हूं। स्वागत सम्मान समारोह जैनत्व के संस्कार को दर्शाता है। उन्होंने कहा जैन होना बड़ी बात नही लेकिन जैनत्व अन्दर से आना चाहिए। उन्होंने रामगंजमंडी नगर की तारीफ करते हुए कहा कि आप सभी में देव शास्त्र गुरु के प्रति लगाव है। हम बुंदेलखंड ललितपुर से आए हैं कभी भी कोई भी काम हो आप हमें याद करें।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मन वचन से जैन दर्शन को मानने वाली पार्टी है। राहुल जी ने भी 15 दिन तक विशेष रुप से जैनत्व की शिक्षा अध्ययन की है। उसमें भी राजस्थान का हम योगदान है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
