देश को गणतंत्र नहीं, गुणतंत्र भी चाहिए आचार्य प्रज्ञासागर महाराज
उज्जैन
तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज ने गणतंत्र दिवस पर बोलते हुए राष्ट्र हित की बात करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम फिर धर्म, धर्म से पहले देश होता है।
उन्होंने कहा हमें सबसे पहले राष्ट्रभक्त होना चाहिए। क्योंकि यदि राष्ट्र सुरक्षित है तो धर्म अपने आप सुरक्षित होगा। देश को गणतंत्र नहीं, गुणतंत्र भी चाहिए। हमारा देश वह देश है झा राम,कृष्ण, बुद्ध, महावीर जैसे महापुरुषों ने जन्म लिया। जिनके कारण हमारी भारत की वसुंधरा गौरवान्वित है।
आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज जी ने यह उद्गार तपोभूमि में भगवान महावीर के महा मस्तकाभिषेक अवसर पर कहे।
आचार्य श्री का विहार गुरु चरणों की ओर
तपोभूमि प्रणेता प्रज्ञा सागर महाराज ने तपोभूमि उज्जैन से अपने गुरु पुष्पदंत सागर महाराज के दर्शन हेतु पुष्पगिरी तीर्थ की और विहार किया। आचार्य श्री ने 26 जनवरी की दोपहर बेला में मंगल बिहार किया नरवर पहुंचे। आपको बता दें पूज्य प्रज्ञा सागर महाराज द्वारा पुष्पगिरी में17 वर्ष पहले पहाड़ पर प्रतिमा विराजमान करवाई थी। अब उस मूर्ति का नवीन मंदिर बनने जा रहा है। जिसका भूमि पूजन 29 जनवरी को होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
