_सम्मेद शिखर तीर्थ की वंदना हेतु 200 यात्रियों का दल रामगंज मंडी से रवाना_
सकल जैन समाज रामगंजमंडी व वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने सभी तीर्थ यात्रियों का तिलक व माला पहनाकर किया अभिनंदन
रामगंजमंडी
प्रभु के जयकारों के साथ 200 यात्रियों का समूह रामगंज मंडी से पारसनाथ एक्सप्रेस सम्मेद शिखर तीर्थ को 20 तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि वंदना हेतु रवाना हुआ! जहां समाज जनों ने एवं वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंज मंडी ने समस्त तीर्थ यात्रियों का तिलक व माला पहनाकर अभिनंदन किया
सभी यात्रियों की मंगल यात्रा की कामना की यह मंगल यात्रा
रामगंजमंडी नगर के _*भामाशाह श्रावक श्रेष्टि श्रीमती संतोष बाई, श्रीमान सुरेश कुमार श्रीमती रेखा श्री सिद्धार्थ कुमार श्रीमती पूजा बाबरिया(दोतड़ा वाला) परिवार _* की ओर से हो रही है। इस परिवार द्वारा चौथी बार शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी की तीर्थ वंदना करवाई जा रही है! जब यात्री बुधवार की बेला में पारसनाथ एक्सप्रेस से रवाना हुए पूरा रामगंज मंडी स्टेशन पारसनाथ भगवान के जयकारों से जैन धर्म की जय कारों से गुंजायमान था संपूर्ण वातावरण भक्ति से ओतप्रोत था। मौजूद सभी लोगों ने भावभीनी शुभकामना के साथ विदाई दी। जैसे ही ट्रेन कोटा जंक्शन पर पहुंची तो नितिन पटवारी द्वारा यात्रा संघ पति सुरेश कुमार बाबरिया का तिलक माला पहनाकर व सरोपा पहनाते हुए भाव भीना स्वागत किया। वह मंगल यात्रा की कामना की।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
