राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ की इंदौर में बैठक हुई
इंदौर
राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ की इंदौर संभाग की बैठक मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई।जमीनी स्तर पर काम करे मुनि श्री प्रमाण सागर महाराजमुनि श्री प्रमाण सागर ने संघ की बैठक में समाज को एकरूपता के पिरोने का आशीर्वाद देते हुए समाज को स्वयं आगे आकर समाज के लिए सेवा देने के लिए संघ से स्व प्रेरणा से जुड़ने का आव्हान किया। मुनि श्री ने निरन्तर और सतत समाज उत्थान के लिए लगे रहने की प्रेरणा दी। हम सभी की जिम्मेदारी है कि जिनशासन अभिछिन्न बना रहे और सर्वतः सुरक्षित रहे।
सभा में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अनिल कासलीवाल, श्री विनोद दोषी, श्री धर्मेंद्र सेठी आदि उपस्थित थे। संघ के उद्देश्यों के बारे में श्री अभय जैन ने बताया। संघ प्रमुख श्री राकेश जैन गोहिल ने संघ की शाखाओं के बारे में बताया। सभा का संचालन श्रीमति अनामिका बाकलीवाल ने किया। प्रमुख वक्ताओं में श्री आनंद कासलीवाल, श्री आकाश जैन ने समाज हित में अपना वक्तव्य दिया। 
समाज के वरिष्ठ श्री हुकुमचंद सावला ने सभी को प्रोत्साहित

करते हुए विषय को आगे बढ़ाया और कहा कि आप कुछ विषयों को हाथ में लेकर ही आगे काम करे और उसे पूर्णता देवे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ डा जैनेंद्र जैन, श्री गौतम जैन आदि ने सभी कार्यों में समर्थन दिया।
आभार श्री राजेश दद्दू ने प्रकट किया।
जैन समाज द्वारा तीसरे बच्चे पर 8वी कक्षा तक की शिक्षा निःशुल्क

श्री मयंक जैन ने सभा में घोषणा करी कि संघ ने निर्णय लिया कि इंदौर संभाग में 2025 से जिनका तीसरा बच्चा पैदा होगा, उन्हें 8वी कक्षा तक की शिक्षा निःशुल्क देगा। इसके साथ समाज उन्हें सम्मानित भी करेगा। जैन समाज अति अल्पसंख्यक समाज है ऐसी स्थिति चिंता का विषय है।
इंदौर में मंदिर इकाई के सभा प्रमुख,श्री महावीर सिंघाई, श्री ओम पाटोदी, श्री सीतेश जैन, श्री गोलू जैन, श्री सुमित जैन, श्री भरत जैन, श्री नवीन आदि का भी अभिवादन किया गया। संघ ने अनुशासन के साथ समाज कल्याण में लगे रहने का नारा दिया।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
