जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो, जयपुर के सत्र 2023-25 के चुनाव सम्पन्न -चेतन निमोडिया अध्यक्ष -आशीष जैन सचिव बने

धर्म

जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो, जयपुर के सत्र 2023-25 के चुनाव सम्पन्न -चेतन निमोडिया अध्यक्ष -आशीष जैन सचिव बने
जयपुर –

– विश्व की सबसे बड़ी दम्पत्ति सदस्यों की संस्था जैन सोश्यल ग्रुप्स इन्टरनेशनल फेडरेशन मुम्बई की शाखा जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो, जयपुर के सत्र 2023-25 हेतु शनिवार को चुनाव सम्पन्न हुए। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि निर्विरोध हुए चुनावों में चेतन जैन निमोडिया अध्यक्ष,सुशील बाकलीवाल उपाध्यक्ष, आशीष जैन सचिव, पंकज वैद सयुक्त सचिव, अरुण जैन कोषाध्यक्ष एवं सुनील पाटनी
मुख्य समन्वयक चुने गए।

 

 

चुनाव अधिकारी शिखर चन्द जैन के मुताबिक विनोद जैन कोटखावदा संस्थापक अध्यक्ष,कमल वैद निवर्तमान अध्यक्ष, मनीष बैद,दीपक गोधा पूर्व अध्यक्ष पदेन तथा मुकेश पाटनी, नरेश बाकलीवाल, प्रदीप जैन, सुशील जैन सहित 11 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *