वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज मंगल विहार अपडेट
पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्रीवर्धमान सागर महाराज के बढ़ते कदम किशनगढ़ की ओर
परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के कदम किशनगढ़ की ओर बढ़ रहे हैं पूज्य गुरुदेव का 5 जनवरी का मंगल विहार दोपहर की बेला में पीपलू से कल्याणपुरा की ओर होगा जिसकी लगभग दूरी 11.3 किलोमीटर है। पूज्य गुरुदेव का रात्रि विश्राम 6 जनवरी की मंगल आहारचर्या भी यही संपन्न होगी।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
