राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन कस्बे कि जैन समाज ने आमरण अनशन की घोषणा कर बता दिया कि हम जैन कमजोर नहीं हैं।

धर्म

राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन कस्बे कि जैन समाज ने आमरण अनशन की घोषणा कर बता दिया कि हम जैन कमजोर नहीं हैं।
हिंडौन
राजस्थान के करौली जिले में स्थित हिंडौन कस्बे की जैन समाज ने आज से आमरण अनशन की घोषणा कर बता दिया है कि *हम कम है कमजोर नहीं है* हिंडोन जैन समाज के युवा वर्ग को बहुत-बहुत साधुवाद।
सरकार को अति शीघ्र सम्मेद शिखरजी के पारसनाथ पर्वत को पर्यटन क्षेत्र से मुक्त करना होगा। यह जैन धर्म की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है और इस क्षेत्र की पवित्रता जैन समाज को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है ।

 

 

 

 

पता नहीं क्यों सरकार अब तक सोई हुई है। इतनी बड़ी बड़ी रैलियां, धरना, प्रदर्शन ,ज्ञापन और अब तो सभी मीडिया चैनलों पर इस बात को प्रमुखता के साथ दिखाया जा रहा है फिर भी सरकार निर्णय नहीं ले रही है। सोशल मीडिया चैनलों पर केवल एक ही बात छाई हुई है कि *सम्मेद शिखर को जैन धर्म का अहिंसक पवित्र धार्मिक क्षेत्र घोषित करे सरकार* आप सब के अथक प्रयास से आज वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव द्वारा दिल्ली में जैन समाज की एक बैठक आहूत की गई है और जैन समाज को अपना पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया गया है । जैन समाज तो संसद में आदरणीय ओम बिरला के सानिध्य में आपके समक्ष पूर्व में ही पक्ष रख चुका है। औपचारिकताएं न निभायें सरकार । निर्णय दे बार-बार मौखिक और लिखित रूप से झारखंड सरकार को लिखकर भेजा जा रहा है कि आप अनुशंसा भेजें , अरे आपने गजट जारी किया है तो आप ही इसमें संशोधन क्यों नहीं करते हैं। यदि संशोधन करने की मंशा है तो खुलकर यह बात कहनी चाहिए और संशोधन कर देना चाहिए वैसे भी “धर्म नीति पर राजनीति नहीं करनी चाहिए” ।

संजय जैन बड़जात्या कामा, राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री जैन पत्रकार महासंघ से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *