मुनि पुंगव के सानिध्य में हुए एक साथ चार शिलान्यास

धर्म

मुनि पुंगव के सानिध्य में हुए एक साथ चार शिलान्यास
सिरोंज
जिनोदय तीर्थ पर मुनि पुंगव सुधासागर महाराज संघ सानिघ्य में एक साथ चार शिलान्यास हुए। जानकारी देते हुए राकेश जैन सिरोंज ने बताया की त्रिकाल चोंबीसी के शिलान्यास में एक के बाद एक करके 18 मंदिरो का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया यह जिले का पहला त्रिकाल चोंबीसी मंदिर होगा। जी भरतपुर के पाषाण से निर्मित होगा। प्रत्येक जिनालय की लंबाई 35 फीट,चौड़ाई 15 फीट, ऊँचाई 45 फीट होगी। इसमे खास बात यह होगी कही भी लोहा उपयोग में नही आएगा। सिर्फ पाषण का उपयोग होगा।
वही इसी बेला में समवशरण मंदिर का शिलान्यास सवाई सिंघई देवेंद्र कुमार जैन के द्वारा किया गया । साथ ही नवीन गौ शाला एवं संत सुधासागर इंटर नेशनल स्कूल का शिलान्यास किया गया । इस अभूतपूर्व बेला में सबसे बड़ा सिंह द्वारा बनाने की घोषणा भी एक परिवार के द्वारा की गई। जिसका सोभाग्य न्यायमूर्ति अभय गोहिल परिवार को मिला।
भक्तो ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । समस्त आयोजन प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप सुयश अशोकनगर के मार्ग दर्शन में सम्पन्न हुए।
एक विवरण
इस क्षेत्र का कायाकल्प करने का श्रेय यदि किसी को जाता है तो वह है मुनि पुंगव सुधासागर महाराज बात सन 1989 की है जब मुनि श्री जी के सानिध्य में ही गजरथ महामहोत्सव हुआ। जब 15 फीट भगवान बाहुबली की प्रतिमा स्थापित की गई। पुनः गुरुदेव 2013 में यहाँ आए तो नन्दीश्ववर जिनालय और त्रिमूर्ति जिनालय की आधारशिला रखी।

जो अभी निर्माणाधीन है। लगभग 9 वर्षो के बाद गुरुदेव 9 जनवरी2022 को गुरुदेव यहाँ आए तो और कायाकल्प हो गया, त्रिकाल चोंबीसी मंदिर, समवसरण मंदिर,अन्तरराष्ट्रीय स्कूल, व जीवदया परोपकार हेतु गोशाला की नींव रखी गयी। वही इतना ही नही यह क्षेत्र अन्तरराष्ट्रीय आतिशय क्षेत्र घोषित हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *