दिगम्बर जैन युवा परिषद एक जनवरी को 46 वां स्थापना दिवस मनाएगी*

धर्म

*दिगम्बर जैन युवा परिषद एक जनवरी को 46 वां स्थापना दिवस मनाएगी*
कामा
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद नव वर्ष 2023 में 1 जनवरी को 46 वां स्थापना दिवस समारोह युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बड़जात्या के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न आयोजनों के साथ आयोजित करेगी।
युवा परिषद के अध्यक्ष मयंक जैन लहसरिया के अनुसार गणिनी ज्ञान मति माताजी के आह्वान पर समस्त भारतवर्ष में दिगम्बर जैन युवा परिषद की सभी शाखाएं एक जनवरी को 46 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कर रही हैं। इसी श्रंखला में युवा परिषद शाखा कामा द्वारा भी एक जनवरी को प्रातः जैन धर्मशाला से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। तो वहीं मुख्य कार्यक्रम को कोट ऊपर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः 8:30 बजे से णमोकार महामंत्र जाप,ध्वजारोहण,सामूहिक कलशाभिषेक के साथ आयोजित किया जाएगा। युवा परिषद के प्रचार मंत्री भारत जैन के अनुसार सांध्य कालीन कार्यक्रम में धर्मनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 48 दीपक प्रज्ज्वलित कर भक्तामर पाठ का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2023 को 23 वें तीर्थकर भगवान पारसनाथ की निर्वाण भूमि सम्मेदशिखर जी के नाम समर्पित किया जाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *