विरागोदय महोत्सव के निर्देशक,मेडीटेशन गुरु विहसंत सागर ससंघ का हुआ पथरिया में प्रवेश

धर्म

विरागोदय महोत्सव के निर्देशक,मेडीटेशन गुरु विहसंत सागर ससंघ का हुआ पथरिया में प्रवेश

 

पथरिया ।

दमोह जिले के पथरिया अंतर्गत विरागोदय में 1 फरवरी से होने वाले महामहोत्सव के निर्देशक मुनि श्री विहसंत सागर महाराज ससंघ का आज पथरिया मे मंगल प्रवेश हुआ , जिसकी भव्य अगवानी गाजे,बाजे के साथ द्वार-द्वार पर तोड़र द्वार व रंगोली सजाकर की गई, मुनि संघ की आगवानी का जुलूस चौधरी वेयर हाऊस से प्रारंभ होकर महावीर दिगंबर जैन संत भवन पहुँचा ।
पूज्य मुनि संघ की आगवानी पूर्व से पथरिया में विराजमान मुनि – आर्यिका संघ के साथ श्रेष्ठी व नगरवासियों ने की । पूज्य मुनिश्री ने अपने ज्येष्ठ,श्रेष्ठ गुरुभाईओं से मिलन किया ।
इस मौके पर मुनि श्री विहसंत सागर जी ने कहा कि मैं अपने गुरुदेव (गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज) की जन्मभूमि की रज को अपने मस्तक पर लगाने आया हूँ । मैं 440 वाट का खुले तार का ज्ञान रुपी करंट हूँ, जिसके संपर्क में आने से ही व्यक्ति के अंदर ज्ञान प्रकाश प्रवाहमान हो जाता हैं,इस पथरिया पर गुरुदेव का बड़ा उपकार है, जिनकी असीम कृपा से एक साथ लगभग 350 साधुओं का सानिध्य एवं इतना बड़ा महामहोत्सव कराने का आयोजन पथरिया नगरवासियों को मिला हैं ।

 

 

पूज्य मुनि विहसंतसागर महाराज का मंगल चातुर्मास भोपाल नगर में सम्पन्न हुआ है, जिसके पश्चात निरंतर 350 कि.मी. का लंबा विहार करके पूज्य गुरुवर पथरिया पहुंचे है,जहाँ पर आगामी माह में विरागोदय महोत्सव सम्पन्न होगा ।
राजेश जैन रागी वरिष्ठ पत्रकार बकस्वाहा
मीडिया समिति सदस्य विरागोदय महामहोत्सव से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *