गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य मे मनाई गई आदिनाथ जयंती जन्म पर जो विजय प्राप्त कर लेता उनका जन्मकल्याणक मनाया जाता है स्वस्तिभूषण माताजी

धर्म

गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य मे मनाई गई आदिनाथ जयंती जन्म पर जो विजय प्राप्त कर लेता उनका जन्मकल्याणक मनाया जाता है स्वस्तिभूषण माताजी
रामगंजमंडी
परम पूज्या भारत गौरव स्वस्तिधाम प्रणेता गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य मे प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवांन की जन्म जयंती एवम तप कल्याण महोत्सव मनाया गया सुबह से ही भक्तो का मंदिर जी मे आना शुरू हो गया पूज्य माताजी के सानिध्य मे एवम प्रतिष्ठाचार्य विवेक जैन शास्त्री एवम कपिल जैन सार्थक के निर्देशन मे श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा की गई प्रथम अभिषेक करने का सोभाग्य दिलीप कुमार अरुण विनायका परिवार को प्राप्त हुआ एवम एक और से शांतिधारा का सोभाग्य भी प्राप्त हुआ एवम दूसरी और से शांतिधारा का सोभाग्य राजकुमार गंगवाल को प्राप्त हुआ

 

 

मंडल पर अखंड ज्योति का सोभाग्य भी राजकुमार गंगवाल को प्राप्त हुआ मंडल पर चार मुख्य कलश स्थापित किए गए जिनका पुण्य लाभ रमेश कुमार जीतेन्द्र विनायका श्रीमान मयंक बडजात्या श्रीमान सुमेरमल मनोजकुमार पहाड़िया भगवानस्वरुप पदमकुमार जैन खानपुर वालो को प्राप्त हुआ

 

इसी क्रम मे सकल दिगम्बर जैन समाज रामगंजमंडी की और से माताजी को महावीर जयंती माताजी के सानिध्य मे हो इस हेतु श्रीफल भेटकर निवेदन किया माताजी के सानिध्य मे भक्तिभाव के साथ आदिनाथ महामंडल विधान हुआ जिसमे सभी भक्त भाव विभोर हो गए। 
इस अवसर पूज्य माताजी ने जन्मो के प्रकार के विषय बताया उन्होने कहा जिन्होने जन्म पर विजय प्राप्त कर ली उन्ही का जन्म कल्याण मनाया जाता है

 

 

 

माताजी ने कहा पुत्र को जन्म दिया तो उसे ऐसे संस्कार दो की या तो वो शूरवीर बने या या वो दीक्षा लेकर आत्म कल्याण करे

 

उन्होने कहा मोक्ष की प्राप्ति मनुष्य जन्म मे है इसलिए मनुष्य जन्म

मे जन्म जयन्ती एवम जन्मकल्याण मनाया जाता है जन्म के साथ तप है तो जन्म सार्थक है तय है की आगे बढोगे नहीं बढ़ोगे तो भ्रमण करते रहोगे इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज का स्नेह भोज भी रखा गया
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *