आचार्य वैराग्य नन्दी एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ आज (3 दिसंबर को )श्री महावीर जी में होगा भव्य मंगल प्रवेश – आचार्य वर्धमान सागर महाराज सहित सभी साधू संतों से होगा भव्य मिलन

धर्म

आचार्य वैराग्य नन्दी एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ आज (3 दिसंबर को )श्री महावीर जी में होगा भव्य मंगल प्रवेश – आचार्य वर्धमान सागर महाराज सहित सभी साधू संतों से होगा भव्य मिलन
श्री महावीरजी
3 दिसंबर 2022 की सुबह महावीर जी तीर्थक्षेत्र पर एक नया इतिहास लिखने जा रही है। यहां आचार्य श्री 108 वैराग्य नन्दी महाराज ससंघ का 21 पिच्छिकाओं सहित एवं जहाजपुर स्वस्ति धाम प्रणेत्री,भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में भव्य मंगल प्रवेश होगा।

 

इससे पूर्व आचार्य श्री एवं आर्यिका माताजी ससंघ का शुक्रवार को दोपहर बाद गुढ़ाचंद्रजी के श्री दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार हुआ।
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा एवं सांगानेर सम्भाग अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया ने बताया कि आचार्य श्री ससंघ एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का रात्रि विश्राम नादौती-श्री महावीर जी रोड़ पर बड़ागांव में हुआ।
आचार्य श्री एवं आर्यिका माताजी ससंघ शनिवार को प्रातः 6.00 बजे मंगल विहार कर प्रातः 8.30 बजे श्रीमहावीरजी के कृष्णा बाई दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचेंगे जहां से विशाल जुलूस के साथ मुख्य मंदिर में भगवान महावीर की मूंगावर्णी अतिशयकारी प्रतिमा के दर्शन करने जाएंगे। तथा श्री महावीरजी में चल रहे, महामस्तकाभिषेक महोत्सव में शामिल होंगे।

एक नया इतिहास लिखा जाएगा जब
श्री महावीर जी में प्रवासरत आचार्य वर्धमान सागर महाराज, आचार्य विमल सागर महाराज, आचार्य अमित सागर महाराज,गणिनी आर्यिका सृष्टीभूषण माताजी ससंघ से आचार्य श्री वैराग्य नन्दी महाराज एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का मिलन होगा।

श्री जैन के मुताबिक आचार्य श्री डूंगरपुर जिले के रामगढ़ कस्बे से चलकर भीलवाड़ा जहाजपुर ,केकड़ी ,बघेरा, टोंक ,निवाई ,चाकसू, श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा, दौसा सिकन्दरा, गुढ़ाचंद्रजी,नादौती होते हुए शनिवार 3 दिसंबर को श्री महावीरजी पहुंचेंगे। जहा चल रहे भगवान महावीर के महामस्तकाभिषेक महोत्सव में शामिल होकर भगवान महावीर के दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे। इस मौके पर आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ सहित अन्य साधु संतों से भव्य मंगल मिलन होगा।
आचार्य श्री वैराग्य नन्दी महाराज प्रतिदिन 30 किलोमीटर से अधिक दूरी का पद विहार कर रहे हैं।
आचार्य श्री के साथ 21 दिगंबर साधु संत व आर्यिका माताजी साथ में चल रहे हैं।

 

 

 

श्री जैन ने बताया कि गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का जयपुर से श्री महावीरजी के लिए गत 10नवम्बर को मंगल विहार हुआ था। माताजी ससंघ मोहनपुरा, दौसा, सिकंदरा, गीजगढ़ होते हुए गुढ़ाचंद्रजी पहुंची।जहा वेदी शुद्धि के आयोजन में सानिध्य प्रदान किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *