*अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रान्त के पदाधिकारियों की विमल विला सांगानेर में हुई मिटिंग*
सांगानेर
जयपुर शहर में अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान,राजस्थान प्रान्त के नवनिर्वाचित मुख्य पदाधिकारीयों,एवम सक्रिय सदस्यों की एक सभा गुरुवार को जयपुर में सांगानेर रोड विमलविला में आयोजित की गयी, उक्त सभा का कार्यक्रम नमोकार महामंत्र के जाप से प्रारम्भ किया गया तथा संस्थान के महामंत्री सुनील पहाड़िया ने सभी आगंतुकों का तिलक व माला से स्वागत किया गया, आचार्य वसुनंदी महाराज की प्रेरणा से गठित इस संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला ने अभी तक किए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा पार्श्वनाथ जैन मंदिर झोटवाड़ा समाज द्वारा सोम्य नंदनी माताजी का प्रेरक व धर्म प्रभावी चातुर्मास कराने व जयपुर से राजाखेड़ा तक संघ की विहार की सभी व्यवस्थाएँ करने के लिए झोटवाड़ा समाज के अध्यक्ष राजीव पाटनी मंत्री पवन पांड्या सहित सभी पदाधिकारी सदस्यों की प्रशंसा की ।

इस पर उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ सभी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया । संस्थान के कोषाध्यक्ष पंकज लुहाड़िया ने बताया की आने वाले समय में संस्थान द्वारा किये जाने वाले कार्यों , संविधान निर्माण तथा इसके विस्तार आदि पर चर्चा में संरक्षक राजेश गंगवाल, रश्मि कान्त सोनी, प्रेम चंद छाबड़ा, सहित सभी सदस्यों ने महत्ती सुझाव दिये उक्त चर्चा में अशोक लुहाड़िया, धन कुमार जैन, कमल दीवान, सोभाग अजमेरा, राजाबाबू गोधा ने भी भाग लिया कार्यक्रम में देवेंद्र कासलीवाल, राकेश गोदिका, हरक चंद जैन,हर्षित जैन, ओ. पी .काला, राकेश पाटनी आदि की सभा में सहभागिता रही,
कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष पदम बिलाला ने सभी आगंतुकों का आभार जताया तथा उक्त मिटिंग धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सम्पन्न हुई । कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सुनिल पहाड़िया ने किया कार्यक्रम बाद शानदार स्वरूची भोज दिया गया।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी
संकलन
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
