शांति करो सब जगत में वृषभादिक जिनराज……
कोरोना निवारण एवं विश्व शांति व सुख समृद्धि के लिए किया शांतिनाथ पूजा विधान
जयपुर –
15 जनवरी – विश्व एवं प्रदेश में कोरोना महामारी के निवारण एवं सुख, समृद्धि और शांति के लिए शनिवार को राजावत फार्म के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री 1008 शांति नाथ पूजा विधान किया गया।

इस मौके पर कोरोना गाइडलाइन व दिशानिर्देशों की पालना करते हुए पूजा अर्चना की जाकर अष्ट द्रव्य से अर्घ्य चढाये गये।
अभादिजैन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि शनिवार को दोपहर में सुमेर नगर निवासी सुरेन्द्र जैन, भाग चन्द पहाड़िया, विनोद जैन ‘कोटखावदा’ लाल चन्द जैन, अजय जैन एवं शुभम जैन द्वारा मंत्रोच्चार के साथ
जैन धर्म के 16 वें तीर्थंकर भगवान शांति नाथ के अभिषेक के बाद विश्व, देश एवं प्रदेश
में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए वृहद शांति धारा की गई।
मंगल कलश की स्थापना एवं दीप प्रज्जवलन सुरेन्द्र-सुनिता, सीए शुभम जैन ने किया। तत्पश्चात नव देवता तथा भगवान आदिनाथ की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। संगीतकार साक्षी जैन एन्ड पार्टी द्वारा मधुर स्वर लहरियों के बीच श्री 1008 शांति नाथ मण्डल विधान पूजा करवाई गई। अशोक बाकलीवाल, सोभाग मल जैन,अंकित सोनी,अंकित केडिया, मुन्ना देवी, दीपिका जैन ‘कोटखावदा’, पुष्पा सोनी, कुसुम साखूणिया, सुनिता जैन, प्रेम लता बाकलीवाल, शर्मिला पहाड़िया,
अंजना बाकलीवाल, रेखा पाटनी, दिव्या बाकलीवाल, सुनिता सोगाणी सहित इन्द्र – इन्द्राणियो ने केसरिया केसरिया आज हमारो रंग केसरिया….. पंखीडा ओ पंखीडा…., मीठो मीठो बोल थारो काई लागे……, सहित कई भजनों पर भक्ति नृत्य किये। पूजा के दौरान प्रत्येक वलय में आठ, सोलह, बत्तीस एवं चौसठ अर्घ्य सहित 121 अर्घ्य चढाये गये।समुच्चय महाअर्घ के बाद 108 दीपों से महाआरती की गई।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
