गुरुभक्त आदरणीय विक्रम सिंह ज शक्तावत साहब को बहुत बहुत शुभकामनाए –
मां जिनवाणी के प्रकाशन में सेवा करके महान पुण्य संचय करने वाले डूंगरपुर जिले के गेहूवाड़ा निवासी श्रीमान विक्रम सिंह जी शक्तावत रावली तोप ट्रावेल्स वाले है।
एक नजर इनके व्यक्तित्व पर
यह वो व्यक्तित्व है जो पुज्यवर वैज्ञानिक धर्माचार्य श्री कनकनंदी गुरूराज द्वारा लिखित साहित्य प्रकाशन हेतु गुरु प्रवास स्थल से उदयपुर जाते व प्रकाशित होकर उदयपुर से वापस गुरु प्रवास स्थल तक आते जो प्रायः विक्रम सिंह जी शक्तावत साहब के परिवहनो के माध्यम से आदान प्रदान होते है। लेकिन पर जब विक्रम सिंह को यह ज्ञात हुआ की यह साधारण पुस्तके नही अपितु एक दिगंबर जैन तपस्वी वैज्ञानिक धर्माचार्य श्री द्वारा लिखे जा रहे साहित्य है तो उन्होंने इस कार्य से जुड़े अपने जैन मित्र को कहा की भाई ये धर्म ग्रंथ का जो कार्य है इसके आदान प्रदान का मै कोई शुल्क नहीं लूंगा,और गुरुदेव जहा भी विराजमान होंगे उनके साहित्य को प्रकाशन स्थल तक ले जाने व वापस लाने का कार्य मै अपनी स्वेच्छा से अपने व्यय से करना चाहता हु।
गुरु भक्त शाह मधोक जैन चितरी ने बताया की इनके शुभ मनोभाव का अनुमोदन करते हुए पूज्य आचार्य श्री ने स्वीकृति प्रदान की। व आज तक वे इस महान कार्य को अंजाम दे रहे है,निस्वार्थ सेवा का पुण्य फल देखो इस कार्य की शुरूआत में उनके पास व्यसवाय का एक ही वाहन था जो आज 10 कंसट्रैक्शन बड़े वाहन व अन्य परिवहन वाहन तक हो गए है।
इतना ही नही उनके इस पुण्य सेवा से सन 2018 नंदौड़ वर्षायोग में श्री संघ की पिच्छिका नियम पूर्वक उनको प्रदान की गई।
अत्यंत खुशी है कि राष्ट्र,संस्कृति व धर्म की रक्षा में हमेशा से अग्रणी रहने वाली गौरवशाली राजपूत समाज के ऐसे होनहार,गुरु भक्त व्यक्तित्व विक्रम सिंह जी शक्तावत को राजपूत करणी सेना एकीकरण युवा संगठन में जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया।
हम मंगल कामना करते है विक्रम सिंह जी जैसे सदाचारी पुरुष संगठनों के उच्च पदों पर आसीन होकर अपने कुल,नगर,समाज व राष्ट्र का गौरव बढ़ाए पूज्य आचार्य श्री का वरदहस्त आप पर बना रहे
शब्दसुमन -शाह मधोक जैन चितरी से प्राप्त
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
