संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 51 वे आचार्य पदारोहण दिवस के उपलक्ष में जिनवाणी चैनल के परिसर में हुआ विशाल महाआरती का आयोजन**

धर्म

 

**संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 51 वे आचार्य पदारोहण दिवस के उपलक्ष में जिनवाणी चैनल के परिसर में हुआ विशाल महाआरती का आयोजन**

**आगरा**

 

 

एक साथ एक समय पर की सामूहिक आरती वर्तमान युग के युग प्रदर्शक एवं चलते फिरते गुरुकुल संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 51वां आचार्य पदरोहण दिवस 11 नवंबर को पूरे भारतवर्ष में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में आगरा,शाहगंज के मानस नगर स्थित सीटीवी के जिनवाणी चैनल के कार्यालय परिसर में रात 8:00 बजे महाआरती शुरु हुई। सभी भक्तों ने हाथों में दीपक लेकर आचार्य श्री के चित्र के समक्ष आरती की। जिसका उद्देश्य गुरु भक्ति के साथ विश्वरिकॉर्ड स्थापित करना था। जिनवाणी चैनल के सदस्यों ने 51 दीपों से मंगल आरती कर अपना योगदान दिया। बता दें कि आज से 50 वर्ष पूर्व राजस्थान के नसीराबाद शहर में आचार्यश्री ज्ञान सागर जी महाराज द्वारा गुरुदेव को आचार्य पद आसीन किया गया था।

 

 

 

 

इस अवसर पर जिनवाणी चैनल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नीरज जैन,अक्षय जैन,पंकज जैन,जिनवाणी चैनल के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट श्री सतपाल सिंह बत्रा,योगेश शर्मा,अरिंजय जैन, अर्पित जैन,अरुण जैन दद्दू , विजय बघेल,मनीष जैन,राकेश कनौजिया,अखलाक हुसैन, समस्त जैन फोकस परिवार,सी न्यूज़ परिवार जिनवाणी परिवार एवं बड़ी संख्या में सीटीवी का स्टाफ मौजूद रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *