सोधर्म इन्द्र के साथ भगवान शांतिनाथ का लगाया गया राज दरबार

धर्म

सोधर्म इन्द्र के साथ भगवान शांतिनाथ का लगाया गया राज दरबार

निवाई

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में अग्रवाल जैन मंदिर पर भगवान शांतिनाथ का राज दरबार लगाया गया जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

 

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि आर्यिका विज्ञा श्री माताजी के सानिध्य में श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में सांयकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान शांतिनाथ का जन्म कल्याणक कार्यक्रम में राजदरबार लगाया गया जिसमें तीर्थंकर बालक का जन्म
का मंचन बहुत ही भव्य किरदार के साथ दिखाया गया।

 

जिसमें राजसी वेशभूषा में सुसज्जित किरदारों द्वारा सोधर्म इन्द्र महेन्द्र जैन सारसोप इन्द्राणी मंजू देवी एवं नीलू जैन ताराचंद जैन बंटी झांझरी ज्ञानचंद भाणजा महेन्द्र जैन विनोद जैन महावीर प्रसाद पराणा एवं रामपाल चंवरिया द्वारा राजदरबार दिखाकर तीर्थंकर बालक का जन्म कल्याणक दिखाया।

जौंला ने बताया कि लधु नाटिका मे मोनू एण्ड पार्टी की साज सज्जा के अनुसार मंगलाचरण किया गया। इस दौरान समाज के सभी श्रद्धालु एवं महिलाओं ने राजस्थानी परम्परा अनुसार वेशभूषा में शामिल होकर पुण्य लाभ लिया। इस अवसर पर मोहनलाल चंवरिया सुशील जैन विष्णु बोहरा महावीर प्रसाद पराणा महेन्द्र चंवरिया सुनील भाणजा विमल सोगानी पदमचंद बहड़ ज्ञानचंद सोगानी त्रिलोक सिरस पारस बडांगाव त्रिलोक रजवास सहित अनेक लोगो ने तीर्थंकर बालक के जन्मोत्सव पर पालना झूलाया।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *