पूज्य आचार्य सुनील सागर महाराज काभट्टारक जी की नसिया से जौहरी बाजार की ओर मंगल विहार – जोहरी बाजार जिनालय में हुआ लघु प्रतिष्ठा महोत्सव

धर्म

पूज्य आचार्य सुनील सागर महाराज काभट्टारक जी की नसिया से जौहरी बाजार की ओर मंगल विहार –
जोहरी बाजार जिनालय में हुआ लघु प्रतिष्ठा महोत्सव

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर के भट्टारक जी की नसिया में राष्ट्र गौरव चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागर जी गुरूराज ससंघ अपना 26वा वर्षायोग आत्म ध्यान व महत्ती धर्म प्रभावना पूर्वक संपन्न करके दिनांक 10 नवंबर को जौहरी बाजार जिनालय के लिए मंगल विहार किया।
इस पावन वर्षायोग में पूज्य आचार्य श्री की पावन अनुकम्पा में कई जैनेश्वरी दिक्षाए संपन्न हुई तो उनके ही निर्यापकत्व में कई भव्यात्माओ ने उत्तम समाधि मरण भी प्राप्त किया,श्री संघ में प्राचीन आगम का निरंतर स्वाध्याय हुआ,अनेक साधु भगवंतो ने आत्मोत्थान हेतु सिंह निष्कृडीत से लेकर सोलह कारण – दस लक्षण व्रत की साधनाएं की।

वही वर्षायोग के अंतिम प्रवास में राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की अनुमोदन उपस्थिति में आचार्य श्री सुनील सागर जी,आचार्य श्री निश्चय सागर जी,आचार्य श्री शशांक सागर जी,आचार्य श्री लोकेश मुनि जी, भट्टारक स्वामी व अन्य भी धर्म समूह के संतो की गरिमामय उपस्थिति में भगवान महावीर स्वामी के 2550 वे निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में देश भर में शांति,अहिंसा व जैनत्व के सिद्धांतो का शंखनाद करने धर्म प्रवर्तन रथ यात्रा प्रारंभ की गई जो देश के विभिन्न राज्यों में प्रवेश करेगा तब तब वहा के मुख्यमंत्री जी इस रथ का स्वागत करेंगे व अंत में जब दिल्ली पहुंचेगा तब हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी इस रथ का अनुमोदन स्वागत करेंगे।

 

 

 

 

वही दिनांक 11 नवंबर को जौहरी बाजार जिनालय मे नवीन वेदी जी पर श्री जी विराजमान हेतु लघु प्रतिष्ठा महोत्सव किया गया

शब्द सुमन -शाह माधोक जैन चितरी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *