श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज मारुति स्टेट में श्री महावीराय औषधालय केंद्र का शुभारंभ हुआ

धर्म

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज मारुति स्टेट में श्री महावीराय औषधालय केंद्र का शुभारंभ हुआ

*आगरा*
मंगलवार को मारुति स्टेट कलाकुंज स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा श्री महावीराय औषधालय केंद्र शुभारंभ हुआ। जहां पर मरीजों को मात्र 20 रुपए के परामर्श शुल्क पर डॉ आर बी सिंह इलाज करेंगे। मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार जैन ने बताया कि बहुत दिनों से मन्दिर कमेटी इस औषधालय केंद्र को शुरू करने की योजना बना रही थी इस केंद्र से निर्धन मरीजों को इलाज में सहुलियत मिलेगी। डॉक्टर आर बी सिंह ने मंदिर प्रबंधन समिति को जैन मंदिर कलाकुंज में श्री महावीराय औषधालय केंद्र शुरू करने पर शुभकामनाएं दी।

 

 

 

इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष रविंद्र कुमार जैन, आदित्य जैन भगत (उपमंत्री) अर्थमंत्री डॉ राजीव जैन राजेंद्र जैन उपाध्यक्ष, संजय जैन,मुकेश भगत,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त श्री महावीराय औषधालय के उद्धघाटन कार्यक्रम में कलाकुंज कॉलोनी के आसपास के कई गणयमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *