रथयात्रा महोत्सव में बहा भक्ति का रस

धर्म

रथयात्रा महोत्सव में बहा भक्ति का रस

पिड़ावा:-

नगर में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में श्री पार्श्वनाथ भगवान की भव्य रथयात्रा महोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि 150 साल से भी अधिक समय से निकल रही भव्य रथयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा 20साल पूर्व तक रथ को बेलों के द्वारा खिंचा जाता था

लेकिन जब पहली बार ब्रह्मानंद सागर महाराज के सानिध्य में रथ यात्रा का आयोजन हुआ तो रथ यात्रा को तब से लेकर वर्तमान में भी श्रावक अपने हाथों से खीचते हैं। समाज के बुजुर्गों ने बताया कि भगवान को 4 माह चातुर्मास खत्म होने के बाद वर्ष में एक बार विहार कराते हैं।भगवान को पूरे नगर में घुमाया जाता है।

 

नगर भ्रमण के बाद सूरजकुंड ब्रह्मानंद सागर नसिया जी नयापुरा में भगवान का अभिषेक किया जाता है।

 

 

 

इस यात्रा में हजारों की तादाद में 1008 श्री पारसनाथ भगवान की भव्य रथ यात्रा में श्रद्धालु शामिल होते हैं देवाधिदेव 1008 भगवान पारसनाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा महोत्सव परम पूज्य 108 श्री भूतबलि सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में निकाली गई रथयात्रा शेर मोहल्ले से सुबह 9:00 बजे विधि विधान के साथ अभिषेक, पूजन के बाद11:00 बजे रथयात्रा चल समारोह शुरू किया गया जो नगर के शेंर मौहल्ले, सेठान मौहल्ला, खंडूपुरा

,नयापुरा होते हुए सूरजकुंड ब्रह्मानंद सागर नसिया जी पहुंची। जहां पर पूज्य गुरुवर 108 भूतबलि सागर महाराज के मंगल प्रवचन हुए उसके बाद भगवान पर अभिषेक पूजन किया गया उसके बाद जैन समाज और बहार से पधारे सभी अतिथियों का वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया रथ यात्रा में हजारों की संख्या में नगर सहित झालावाड़ जिले व अन्य राज्यों से श्रद्धालु शामिल हुए हैं।

 

 

नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया
समाज द्वारा रथयात्रा महोत्सव में अनेक तैयारियां की गई। लोगों ने घरों की बालकनी और बिल्डिंगों पर बड़े-बड़े बैनर जैन धर्म के पंचरंगी झण्डे लगाएं रथ यात्रा के मार्ग को युवकों की टोलियो ने झंडे, बैनर, फोल्डर, फ्लेक्स स्वागत द्वार से सजाया गया। रथयात्रा महोत्सव के दौरान समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे सभी श्रावक सफेद वस्त्र में व श्राविकाएं केसरिया साड़ी में भक्ति करते हुवे चल रही थी।

इन क्षेत्रों से आए श्रद्धालु

रथयात्रा महोत्सव में राजस्थान मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से कई लोगों ने रथ यात्रा का आनंद लिया कोटा ,झालावाड़ , झालरापाटन, कड़ोदिया , सुनेल, रामगंज मंडी, भवानी मंडी ,मिश्रौली, रायपुर रटलाई डोला , इंदौर उज्जैन आगर ,सुसनेर ,नलखेड़ा ,मोड़ी, अमरकोट ,शामगढ़ ,श्यामपुरा सेमलखेड़ी , देवास, बोलियां,गरोठ, भानपुरा, कानड़, शाजापुर, आदि क्षेत्रों से हजारों लोग रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए ।

आकषर्ण का केंद्र रहा बैंड

 

बड़नगर के सुमधुर संगीतमय भारत बेंड ने अपने मधुर भजनों से युवकों की टोली को खूब भक्ति नृत्य कराया , कलाकारों द्वारा पूरे नगर में मनमोहक रंगोली बनाई गई। वहीं पूरी रथ यात्रा वाले मार्ग पर हेलीकाप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई ।

 

ये रहे मौजूद झालरापाटन से मुकेश चेलावत, चेयरमैन टीना जैन,मनीष चांदवाड,जिला प्रमुख प्रेम बाई, भागचंद ,ci साहब, राजेश करावन, पूर्व प्रधान रामलाल चौहान, सुसनेर विधायक विक्रम सिंह राणा ,कोटा से भूपेंद्र जैन,आदि लोग उपस्थित रहे रथ यात्रा का सभी समाज के लोगों ने नव नियुक्त अध्यक्ष अनिल चेलावत का सभी ने स्वागत किया सकल दिगंबर जैन समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल चेलावत सभी का आभार प्रकट किया कार्यक्रम का संचालन अनिल उपहार ने किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *