मधुबन में संचालित दर्जन भर जैन संस्थाए मिलकर पार्श्वनाथ पर्वत को स्वच्छ बनाएगी
पारसनाथ
पावन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी पारसनाथ पर्वत की वंदना मार्ग को लेकर उसकी सफाई हेतु गुरुवार को मधुबन के गेस्ट हाउस में समस्त जैन संस्थाओं के साथ अनू मंडल के पदाधिकारी डुमरी प्रेमलता मुर्मू की अध्यक्षता मैं एक बैठक आहूत हुई।
इस बैठक के अंदर अंचल के अधिकारियों में विनय प्रकाश तिरंगा मधुबन के थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह वह कई मधुबन की छोटी बड़ी संस्थाएं सम्मिलित रहे आपको बता दें पिछले कुछ दिन पूर्व मधुबन के दौरे पर आए राज्य के मुख्य सचिव महोदय सुखदेव सिंह ने पारसनाथ पर्वत की पैदल बंदना की थी रास्ते में गंदगी व कचरे को देख और यहां की बदहाल स्थिति को देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की थी उनकी नाराजगी के बाद पारसनाथ पर्वत की सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया और समस्त जैन साथियों के साथ एक बैठक की वह घंटों की बैठक के बाद विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां जिन संस्थाओं को सौंपा गया इस बैठक में जल्द ही पारसनाथ पर्वत को स्वच्छ बनाने की तैयारियों को प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया इस बैठक में स्वच्छता समिति मधुबन को सम्मेद शिखरजी की व्यवस्था पर शाबाशी दी गई एवं पर्वत की ओर भी अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कहा गया।
संकलित जानकारी
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
