भगवान महावीर के सिद्धांतों के पालन से ही विश्व का कल्याण संभव-आचार्य सुनील सागर-
जयपुर
, जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2549 वां निर्वाणोत्सव मंगलवार,25 अक्टूबर को भक्ति भाव से मनाया गया ।इस मौके पर भट्टारक जी की नसियां में आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में राजस्थान जैन सभा जयपुर एवं आचार्य सुनील सागर चातुर्मास व्यवस्था समिति द्वारा मुख्य आयोजन तथाशहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन हुए ।
प्रातः8.00 बजे सेराजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन एवं महामंत्री मनीष बैद एवं चातुर्मास व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व मेंभगवान महावीर की अष्ट द्रव्य से संगीतमय पूजा अर्चना की गई। निर्वाण काण्ड भाषा के सामूहिक उच्चारण पश्चात भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक “कार्तिक श्याम अमावस शिविर पावापुरी ते वरना………” के उच्चारण के साथ जयकारों के बीच निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
सभा के मंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि आयोजन में समाजश्रेष्ठी राज देवी, एडवोकेट रुपिन-बरखा काला द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। मुख्य अतिथि अनुराग-कीर्ति पाटनी महावीर नगर तथा विशिष्ट अतिथि भाग चन्द, रितेश-सुमिता पाटनी, सूर्य नगर वालें थे। मुख्य निर्वाण लाडू अर्पण कर्ता शांति कुमार ममता सोगानी जापान वाले थे। इस मौके पर समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा ने आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर आचार्य श्री सुनील सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान महावीर के संदेश दुनिया में पहुंचेंगे तभी विश्व का कल्याण होगा। भगवान महावीर के सिद्धांतों का प्रचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चे देश शास्त्र गुरु के चरणों में ही कल्याण हो सकता है। आचार्य श्री ने भूर्ण हत्या,कोख में ही संतान को मार देने को घोर पाप बताते हुए उपस्थित सभी श्रद्धालुओं से इस तरह का कृत्य नहीं करने का आव्हान किया। उन्होंने संस्था पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार से

अल्पसंख्यक योजना के फायदे लेने,जैन संस्कृति की रक्षा के लिए जैन संस्कृति संरक्षण एवं कल्याण बोर्ड बनाने,जैन धर्मायतनो की रक्षा करने सहित समाज की एकता को मजबूत बनाने के कदम उठाये जाने चाहिए।
आचार्य श्री ने भगवान महावीर के पूर्व भवों का पूर्ण वृतांत सुनाया। भगवान महावीर द्वारा राजकुमार के रुप में किये गये जन कल्याण कार्यों की जानकारी दी।
निर्वाण लाडू महोत्सव पर
दिगम्बर जैन मन्दिरों में हुए विशेष आयोजन—
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि मंगलवार,25 अक्टूबर को भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक दिवस एवं 2549 वां निर्वाणोत्सव मनाया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
